5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यसीमा हैदर और सचिन की तबीयत बिगड़ी, घर में चढ़ाया जा रहा...

सीमा हैदर और सचिन की तबीयत बिगड़ी, घर में चढ़ाया जा रहा है ग्लूकोज

Published on

नोएडा,

सीमा हैदर और सचिन मीणा की तबीयत बिगड़ गई है. दोनों घर पर हैं, उन्हें ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि सीमा से मिलने के लिए एक वकील घर पर पहुंचे हैं. बता दें कि सीमा और सचिन दोनों से यूपी एटीएस पूछताछ कर चुकी है. इसके बाद जब दोनों घर पहुंचे तो पुलिस की मौजूदगी में कल दोनों ने मीडिया से बात की थी.

यूपी एटीएस के सवालों के जवाब में सीमा हैदर ने कहा है कि उसने कोई भी बात छिपाई नहीं. सब सच-सच बताया है. सीमा ने कहा कि वो सिर्फ अपने प्यार के लिए बगैर वीजा भारत आई है. उसने कोशिश की थी वीजा के लिए, लेकिन नहीं मिल पाया तो ये कदम उठाना पड़ा.

दरअसल, नोएडा के सचिन मीणा और सीमा हैदर की लवस्टोरी की शुरुआत साल 2019 में हुई थी. उस समय कोरोना फैला हुआ था, लोग घरों में कैद थे. पाकिस्तान के कराची में रह रही सीमा ने अपने मोबाइल में पबजी गेम डाउनलोड किया था. नोएडा में सचिन मीणा भी ये गेम खेलता था.

पबजी खेलते समय संयोग से शुरू हुई थी दोनों की लवस्टोरी
संयोग से सीमा और सचिन दोनों मोबाइल पर एक-दूसरे के साथ पबजी खेलने लगे. इसी दौरान दोनों ने नंबर एक्सचेंज किए और बातों का सिलसिला शुरू हो गया. धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया और एकसाथ रहने का फैसला कर लिया, लेकिन दोनों को शायद ये अंदाजा नहीं होगा कि मिलने के बाद भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में इनकी लवस्टोरी एक बड़ा मुद्दा बन जाएगी.

वरमाला डालते हुए सीमा और सचिन की तस्वीरें आईं सामने
सीमा हैदर की शादी हो चुकी थी. उसके चार बच्चे हैं. ये सब बातें सीमा ने सचिन को बता दी थीं. सचिन सीमा और उसके चारों बच्चों को अपनाने को तैयार हो गया. करीब तीन साल तक चली बातचीत के बाद दोनों नेपाल पहुंचे और वहां एक होटल लेकर सात दिन तक साथ रहे. खूब मस्ती की, घूमे.

सीमा और सचिन का कहना है कि उन्होंने नेपाल में हिंदू रीति रिवाज से शादी की. इसके बाद बिना वीजा सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ नोएडा आ गई. सीमा और सचिन की कई ऐसी तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं, जिनमें दोनों के गले में वरमाला दिख रही है और सीमा सचिन के पैर छूती नजर आ रही है.

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...