5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यज्योति मौर्य की जेठानी शुभ्रा ने आलोक मौर्य की बढ़ा दी मुसीबत,...

ज्योति मौर्य की जेठानी शुभ्रा ने आलोक मौर्य की बढ़ा दी मुसीबत, पूरे परिवार पर कराया FIR

Published on

प्रयागराज

बहुचर्चित पीसीएस ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य का पारिवारिक विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब ज्योति मौर्य की जेठानी शुभ्रा मौर्य ने आलोक मौर्य के परिवार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। उन्‍होंने अपने ससुरालवालों के खिलाफ धूमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। मौर्य ने अपने स्‍टेनोग्राफर पति विनोद मौर्या और जेठ अशोक कुमार मौर्या को शराबी बताया है। पति पर शराब पीकर मारपीट और अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। वहीं, देवर आलोक मौर्या, ससुर राम मुरारी मौर्या, सास लीलावती मौर्या, जेठानी प्रियंका मौर्या पर कम दहेज लाने पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

शुभ्रा मौर्या ने संवाददाता से फोन वार्ता में कई खुलासे किए हैं। उन्‍होंने बताया कि वह बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के पद पर मऊआइमा ब्लॉक में कार्यरत हैं। उनकी शादी 19 नवंबर, 2009 को विनोद मौर्या से हुई थी। विनोद मौर्या जीएसटी( कर विभाग ) में स्‍टेनोग्राफर पद पर कार्यरत थे। शुभ्रा मौर्या के पिता राम प्यारे मौर्या फतेहपुर में वकील और माता डायट फतेहपुर में लेक्चरर थीं। अपनी क्षमता दबसे ज्यादा 5 लाख नकद, 5 लाख का जेवरात, कार और गृहस्थी का पूरा सामान शादी में दिए गए थे। उनके पति विनोद कुमार मौर्या और ससुराल के लोग सन्तुष्ट नहीं थे। जब पहली बार 20 दिन ससुराल आजमगढ़ में रहने के बाद अपने मायके फतेहपुर गईं तो दुबारा विदाई के पहले ही लंबी मांग रख दी गई। स्कार्पियो, हीरे की अंगूठी, सोने की चेन, सास और ससुर को एसी और गहने आदि की मांग की गई। माता-पिता के अनुनय विनय करने पर विदाई करवा कर ले लाए, लेकिन प्रताड़ना बढ़ती गई।

‘दो बेटियां होने पर ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया’
शुभ्रा के मुताबिक, पहले विनोद कुमार मौर्या कर विभाग पुणे जोन में पोस्टेड थे। इसकी वजह से पति के साथ चली गई। वह शादी से पहले B.ed और डबल एमए थीं। शादी के बाद उन्‍होंने TET पास किया और 2015 में बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक बन गईं। इसी बीच उनके पति का ट्रांसफर जीएसटी कर विभाग प्रयागराज में हो गया। वह सरकारी आवास सेंट्रल एक्साइज कॉलोनी म्योर रोड पर रहने लगी। आरोप है कि उनकी सरकारी नौकरी लगने के बाद भी पति विनोद कुमार मौर्या के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। वह अपने बड़े भाई अशोक मौर्या के साथ बैठकर घर में ही शराब पीते। उनके जाने के बाद में उसके साथ मारपीट करते थे। पहली बेटी होने के बाद जब दूसरी बेटी पैदा हुई तो इन लोगों ने बेटा ना होने पर काफी खरी-खोटी सुनाया और प्रताड़ित किया। इनकी दहेज की मांग और बढ़ गई और इस साल 26 जून को इनके पति ने मारपीट का सरकारी आवास से बेटियों सहित बाहर धकेल दिया।

‘शराब पीकर पति ने भाइयों के साथ हंगामा किया’
अपने मायके के सहयोग से शुभ्रा धूमनगंज थाना क्षेत्र में अपनी बूढ़ी मां और बेटियों के साथ रहने लगीं। 10 जुलाई की शाम को उसके पति विनोद कुमार मौर्य, भाई अशोक कुमार और आलोक कुमार मौर्या कुछ लोगों के साथ शराब पीकर आए और गाली देते हुए दरवाजा धकेल अंदर घुस आए। शुभ्रा की मानें तो इन लोगों ने उनके साथ बद्तमीजी करने की कोशिश की। किसी तरह कमरे में भाग कर उन्‍होंने अपने को अंदर बंद किया और 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की सायरन सुनकर ही सब लोग मौके से भाग गये। बीच बचाव में उनकी मां को भी चोट लगी थी। इस घटना से बच्चियां सहम गई थीं। डायल 112 के कहने पर हमने धूमनगंज थाने पर जाकर लिखित सूचना दी, लेकिन सुबह आने की बात कर हमें वापस घर भेज दिया गया।

पेट्रोल या एसिड डालकर जला देने की धमकी दी
शुभ्रा मौर्य का आरोप है कि हमनें थाने के कई चक्‍कर लगाए पर उनकी एफआईआर नहीं दर्ज की गई। क्योंकि आलोक मौर्य और विनोद मौर्या ने थाने पर आकर बातचीत कर ली थी। 11 जुलाई को पति विनोद कुमार मौर्य सुबह 5:00 बजे ही फिर से घर पर आए और धमकी दिया कि तुमको पेट्रोल या एसिड डालकर जला देंगे। बच्चियों के अपहरण करने की भी धमकी दी और कहा कि अगर साथ रहना है तो मेरी मांग पूरी करो। शुभ्रा मौर्या ने बताया कि वह काफी डरी हुई हैं। अपने बच्चियों की जान पर खतरा महसूस कर रही हैं। शुक्रवार शाम 7:30 बजे प्रभारी निरीक्षक धूमनगंज राजेश कुमार मौर्या ने थाने बुलाया था और मेरी तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करने की बात कही है।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...