6.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यआधी रात मुंबई से दिल्ली पहुंचे महाराष्ट्र के CM, अजित के आने...

आधी रात मुंबई से दिल्ली पहुंचे महाराष्ट्र के CM, अजित के आने से शिंदे गुट में क्यों मची खलबली

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बीती रात अचानक दिल्ली पहुंचे हैं। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे इस बार देवेंद्र फडणवीस या अजित पवार के साथ दिल्ली नहीं आए हैं। बल्कि इस बार वो अपने परिवार के साथ दिल्ली की यात्रा पर हैं। माना जा रहा है कि शिंदे दो दिन तक दिल्ली में रहेंगे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे की वजह स्पष्ट नहीं है। हालांकि, शिंदे के रात में अचानक दिल्ली पहुंचने से कोई बड़ी सियासी हलचल होने की आशंका जताई जा रही है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रात करीब 1:30 बजे दिल्ली पहुंचे। पीएम मोदी और अमित शाह के साथ इस बैठक में एकनाथ शिंदे क्या चर्चा करते हैं और क्या फैसला लेते हैं? इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। दूसरी तरफ महाराष्ट्र की सियासत में यह खबर भी तेजी से सामने आ रही है कि अजित पवार को जल्द ही महाराष्ट्र का सीएम बनाया जायेगा। शायद इसी वजह से एकनाथ शिंदे दिल्ली गए हैं।

इस बारे में संजय राउत ने कहा है कि आने वाले कुछ ही दिनों में अजित पवार महाराष्ट्र के सीएम बन जायेंगे और एकनाथ शिंदे की छुट्टी हो जाएगी। अब सवाल यह भी है कि आखिर अजित पवार के आने से शिंदे गुट में खलबली क्यों मची है? क्या वाकई में महाराष्ट्र में कोई नया फेरबदल होने जा रहा है?

बढ़ रहा है अजीत पवार का दबदबा?
अजित पवार के महाराष्ट्र की सरकार में शामिल होने के बाद से ही एकनाथ शिंदे गुट में नाराजगी है। उनके विधायक इस बात को खुलेआम कह चुके हैं। शिंदे के एक विधायक ने यह कहा था कि पहले आधी रोटी मिलती थी अब उसकी आधी से काम चलाना पड़ेगा। इसके बाद अजित पवार को वित्त मंत्रलाय न मिले इसके लिए शिंदे गुट ने भी जमकर प्रयास किया था। हालांकि, दिल्ली तक दौड़ लगाने के बाद भी शिंदे गुट सिवाय मायूसी के और कुछ भी हाथ नहीं लगा। आखिरकार जब विभागों का बंटवारा हुआ तो अजित पवार को उनकी पसंद का वित्त मंत्रालय दे दिया गया। शिंदे गुट का कहना था कि पिछली सरकार में अजित पवार ने शिवसेना के विधायकों को फंड नहीं दिया था। लेकिन शिंदे गुट की तमा दलीलों को बीजेपी आलाकमान ने ख़ारिज कर दिया। शिंदे गुट में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि जो विभाग शिंदे गुट के थे वो भी अजित पवार के गुट को दे दिए गए।

इससे मुख्यमंत्री की सिरदर्दी बढ़ गयी है। बताया जा रहा है कि शिंदे इस बैठक में उस पर भी चर्चा करेंगे। जब अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तब भी एकनाथ शिंदे के चेहरे का रंग उड़ा हुआ था। दूसरी तरफ एकनाथ शिंदे और उनके पंद्रह विधायकों पर अपात्र होने का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में बीजेपी सरकार को किसी भी कीमत पर खतरे मेंनहीं लाना चाहती है। इसके अलावा महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच भी एक अघोषित शीतयुद्ध की खबर है।

दरअसल बीते दिनों एकनाथ शिंदे ने एक विज्ञापन दिया था। जिसमें देश में मोदी और महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे। इस विज्ञापन पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके बाद कई सार्वजानिक कार्यक्रम में शिंदे और फडणवीस के रिश्ते सामान्य नजर नहीं आए।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...