6.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्य'क्या बीजेपी अब मणिपुर फाइल्स बनाएगी…' महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने वाले...

‘क्या बीजेपी अब मणिपुर फाइल्स बनाएगी…’ महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने वाले वीडियो पर सामना में तंज

Published on

मुंबई

मणिपुर हिंसा और दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले को लेकर विपक्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमलावर है। शिवसेना के मुखपत्र सामना में भी मणिपुर हिंसा हो लेकर निशाना साधा गया है। मणिपुर मामले में पीएम मोदी के मौन होने के बाद सामना में सवाल करते हुए लिखा गया कि कश्मीर फाइल्स की तरह ही क्या अब बीजेपी मणिपुर फाइल्स बनाकर देखेगी? सामना में लिखा गया कि बीते कुछ समय में ताशकंद फाइल्स, महिलाओं का केरल में धर्मांतरण, उनका आइसिस नामक आतंकी संगठन से कनेक्शन आदि को लेकर द केरल स्टोरी बनाई गई। इसके अलावा कश्मीर में आतंकी कार्रवाइयों को लेकर ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म एक एजेंडे की तरह निर्माण की गईं। ये टोली अब मणिपुर की हिंसा पर भी ‘मणिपुर फाइल्स’ फिल्म बनाए।

बीजेपी अब बनाएगी मणिपुर फाइल्स?
सामना में बीजेपी पर हमला करते हुए कहा गया कि केरल स्टोरी का ‘पब्लिक शो’ लगाने वाली बीजेपी मणिपुर फाइल्स का इसी तरह से सार्वजनिक शो दिखाने की हिम्मत करेगी क्या? प्रधानमंत्री ‘मणिपुर फाइल्स’ फिल्म देखने का साहस दिखाएंगे क्या? सामना में लिखा गया कि मणिपुर हिंसा को सर्वोच्च न्यायालय ने स्वयं संज्ञान में नहीं लिया होता तो इस गंभीर मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी ने मुंह ही नहीं खोला होता। सर्वोच्च न्यायालय ने स्वयं संज्ञान लेते हुए गुरुवार को केंद्र और राज्य सरकार को फटकारा।

व्याकुल करने वाला है वीडियो
सामना में कहा गया कि दो महिलाओं की निर्वस्त्र परेड निकाले जाने का वीडियो व्याकुल करने वाला है। केंद्र और राज्य सरकार कार्रवाई करें, अन्यथा न्यायालय हस्तक्षेप करेगा’, जब न्यायालय ने इसे लेकर चेताया तो मणिपुर हिंसा को लेकर पीएम मोदी ने 80 दिन बाद अपना मौन तोड़ा है। सामना में लिखा गया कि इस मामले में पीएम मोदी ने भले ही चु्प्पी तोड़ी हो लेकिन उनका बयान मूल मुद्दे को भटकाने वाला था। पीएम मोदी का कहना है कि इस घटना के पीछे जो भी है उसे माफ नहीं किया जाएगा, क्या पीएम मोदी इसका गारंटी लेते हैं।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...