6.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यअगर मणिपुर में कांग्रेस की सरकार होती तो…पीएम मोदी पर अशोक गहलोत...

अगर मणिपुर में कांग्रेस की सरकार होती तो…पीएम मोदी पर अशोक गहलोत ने साधा निशाना

Published on

नई दिल्ली

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में एक प्रेस कांफ्रेस करते हुए मणिपुर को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने कहा कि पीएम मोदी मणिपुर नहीं जा सकते तो उन्हें एक बैठक बुलानी चाहिए थी और मणिपुर के हालात की समीक्षा करनी चाहिए थी। मुख्यमंत्री ने कहा, “जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ के सीएम को राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति का ध्यान रखना चाहिए, उससे राजस्थान की भावनाएं आहत हुई हैं।”

अगर मणिपुर में कांग्रेस सरकार होती…
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रेस कांफ्रेस कर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर मणिपुर में कांग्रेस की सरकार होती तो सोचिए कि क्या होता। सीएम गहलोत ने पीएम मोदी के लोकसभा के बाहर दिए गए बयान को लेकर कहा, “अगर पीएम मोदी मणिपुर का दौरा नहीं कर सकते, तो उन्हें एक बैठक बुलानी चाहिए थी और मणिपुर की स्थिति की समीक्षा करनी चाहिए थी। मैंने पहली बार देखा है कि कोई प्रधान मंत्री चुनाव के लिए कर्नाटक, राजस्थान और अन्य स्थानों का दौरा कर रहा है, लेकिन मणिपुर का नहीं। मणिपुर में उनकी सरकार है, सोचिए अगर कांग्रेस वहां सत्ता में होती तो वह क्या कहते।”

सीएम गहलोत ने कहा कि पीएम मोदी ने राजस्थान का ज़िक्र कर राजस्थान के स्वाभिमान पर चोट पहुंचाई है। उन्होने कहा, देश के लोग पीएम मोदी के रहते दुखी हैं, वह पूरी दुनिया में जा रहे हैं लेकिन दुख की बात है कि उनके पास मणिपुर जाने का समय नहीं है।”

राजेंद्र गुढ़ा को लेकर बोले-ये हमारा इंटरनल मामला
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक दिन पहले बर्खास्त किए गए मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को लेकर कहा कि यह हमारा इंटरनल मामला है और हम इससे निपट लेंगे। गौरतलब है कि एक शुक्रवार को मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने विधानसभा में अपनी ही सरकार के खिलाफ बयान देते हुए कहा था कि सरकार को मणिपुर से पहले अपने राज्य पर ध्यान देना चाहिए, इसके बाद भाजपा ने सरकार हमला बोलते हुए राजेंद्र गुढ़ा के बयान की तारीफ की थी।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...