6.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यबहुत दुखद, फिर भी घटना घट चुकी है... मणिपुर में महिलाओं के...

बहुत दुखद, फिर भी घटना घट चुकी है… मणिपुर में महिलाओं के वायरल वीडियो पर बोले बृजभूषण

Published on

गोंडा

मणिपुर में दो महिलाओं को नंगा कर भीड़ के दौड़ाए जाने का वीडियो सामने आने के बाद से माहौल गरमाया हुआ है। मणिपुर सरकार इस मामले में सवालों के घेरे में है। वहीं, दो माह बाद मुद्दे के सामने आने और इस पर प्रधानमंत्री एवं केंद्र सरकार के बयानों पर विपक्ष हमलावर है। केंद्र ने दोषियों को किसी भी स्थिति में न बख्शे जाने की बात कही है। एक्शन शुरू हो चुका है। मणिपुर में आरोपियों की गिरफ्तारी हो रही है। इस बीच महिला पहलवानों के यौन शोषण आरोपों में घिरे कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का भी बयान सामने आया है। उन्होंने इस मामले में कहा कि घटना घट चुकी है। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्र सरकार ने मामले को संज्ञान में लिया है।

बृजभूषण ने क्या कहा?
बृजभूषण शरण सिंह शनिवार को मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे हैं। इस क्रम में उनसे पत्रकारों ने मणिपुर हिंसा पर सवाल पूछ लिया। बृजभूषण ने इसके जवाब में कहा कि यह बहुत दुखद घटना रही है। आजाद भारत में इस प्रकार की घटना हुई है। भारत के एक प्रांत में ऐसी घटना का होना दुखद है। प्रधानमंत्री ने इस घटना को संज्ञान में लिया है। आपने प्रधानमंत्री का वक्तव्य सुना होगा। फिर भी घटना घट चुकी है और घटना निंदनीय है। घटना घट चुकने की बात किए जाने को लेकर सांसद पर सवाल खड़े किए जाने लगे हैं।

रेसलर्स प्रोटेस्ट से चर्चा में है बृजभूषण
बृजभूषण शरण सिंह रेसलर्स प्रोटेस्ट के बाद से लगातार चर्चा में हैं। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन पर महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण का आरोप लगा। इस मामले में देश के नामी पहलवानों ने जब जंतर मंतर पर धरना दिया तो सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया। दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच कर कोर्ट में चार्जशीट दायर की। इसमें बृजभूषण के खिलाफ केस चलाए जाने की अनुशंसा की गई। पिछले दिनों कोर्ट ने बृजभूषण को इस मामले में जमानत दे दी है। ऐसे में संसद के मॉनसून सत्र के दौरान उनकी हंसी पर सवाल उठे थे। अब मणिपुर मामले में उनका बयान चर्चा में आ गया है।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...