6.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यPM मोदी को बताया 'मौनगुरु', स्मृति ईरानी को पढ़ाया नीचता का पाठ,...

PM मोदी को बताया ‘मौनगुरु’, स्मृति ईरानी को पढ़ाया नीचता का पाठ, मणिपुर हिंसा पर महुआ मोइत्रा का चौतरफा हमला

Published on

नई दिल्ली

मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न कर परेड कराने को लेकर जहां लोगों में आक्रोश हैं। वहीं इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। इस मामले में अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के बीच ट्विटर पर बहस हो गई।

कांग्रेस ने मणिपुर हिंसा का जिक्र करते हुए एक रिपोर्ट कार्ड जारी किया। कांग्रेस ने लिखा- स्मृति ईरानी का रिपोर्ट कार्ड है, जिसमें वे फेल साबित हुईं (Smriti Irani’s Report Card: FAILED)। रिपोर्ट कार्ड में स्मृति ईरानी की फोटो भी लगी है। कांग्रेस ने आगे लिखा, ‘मणिपुर हिंसा पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुप रहीं। महिलाओं से हुए यौन उत्पीड़न: महिलाओं की दुर्दशा के बारे में अनभिज्ञ! दो महीने उन्हें बाद होश आया।

कांग्रेस के इस ट्वीट का रिप्लाई करते हुए स्मृति ईरानी ने लिखा, ‘ऐसी नीचता बहुत कम ही लोग कर पाते हैं- महिलाओं का स्कोर कार्ड रखना। जानबूझकर की गई अज्ञानता के उदाहरण बहुत कम हैं जो लगातार दिखते हैं। केंद्रीय मंत्री ने आगे लिखा कि दोनों मोर्चों पर यानी नीचता और जानबूझकर की गई अज्ञानता में कांग्रेस ने अच्छा स्कोर किया है। वंशवाद अनुमति दे तो संसद में चर्चा करें।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के रिप्लाई पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजेपी सरकार को घेरा। मोइत्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘सॉरी WCD मिनिस्टर। यह नीचता नहीं है। नीचता तो वो है, जो बीजेपी मणिपुर मामले में दूसरे राज्यों के फर्जी हमले की बात कहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी हमारी बहनों के मरने पर चुप्पी साध लेते हैं।’ महुआ मोइत्रा ने आगे लिखा, ‘नीचता तो है जब आप हमारे पहलवानों की आप रक्षा नहीं कर पाते। आप डिक्शनरी खरीदें अगर मौनगुरु अनुमति दें।’

बता दें, मणिपुर में पिछले 84 दिनों से हिंसा जारी है। इस बीच कुछ ऐसे वीडियो सामने आए हैं। जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया। एक वीडियो में कुकी समुदाय की दो महिलाओं को नग्न करके सड़क परेड कराई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद देश भर में हंगामा मच गया। जिसके बाद खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी कड़ी शब्दों में निंदा की थी। उन्होंने कहा था कि दोषियों बख्शा नहीं जाएगा।

वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट स्वत: संज्ञान लिया है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने केंद्र और राज्य सरकार को सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। चीफ जस्टिस ने यहां तक कहा कि या तो सरकार कार्रवाई करे, नहीं तो हम खुद इस मामले में एक्शन लेंगे।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...