26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorized'उनका पेशा है, लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करेंगे…', पवन सिंह पर बोलीं...

‘उनका पेशा है, लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करेंगे…’, पवन सिंह पर बोलीं वाइफ

Published on

भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है। खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह से विवाद जगजाहिर है। एक्टर प्रोफेशनल लाइफ में सफल तो रहे हैं मगर पर्सनल लाइफ में असफल हैं। पिछले साल से उनका और वाइफ ज्योति सिंह का विवाद हैडलाइन्स में है। उन्होंने भी पति और ससुराल वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही पावरस्टार ने दूसरी पत्नी से तलाक की अर्जी बलिया कोर्ट में लगाई है। लेकिन वो तारीख पर पहुंच नहीं पाते हैं। ऐसे में अब ज्योति सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो विवादों और तलाक में की गई डिमांड पर खुलकर बात करते हुए नजर आ रही हैं।

दरअसल, पवन सिंह की दूसरी वाइफ ज्योति सिंह ने हाल ही में बलिया के लोकल यूट्यूब चैनल से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भोजपुरी स्टार के साथ विवाद और कोर्ट में की गई डिमांड पर खुलकर बात की। इसके साथ ही उन्होंने ट्रोल्स को भी मुंहतोड़ जवाब दिया है, जो लोग उन्हें अक्सर कहते हैं कि ज्योति, पवन सिंह के पैसों पर मौज कर रही हैं। चलिए डिटेल में बताते हैं कि आखिर उन्होंने बातचीत में क्या कहा?

ज्योति सिंह ने बातचीत में कहा कि ‘उन्होंने कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की। लेकिन, वो किसी भी तारीख पर नहीं आते हैं। वो सिर्फ अपने वकील को भेज देते हैं। इसकी वजह से मेरी जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। मैं अपने बारे में सोच ही नहीं पा रही हूं कि कुछ करूं। मुझे हर डेट पर जाना पड़ता है। ये मेरे लिए काफी मुश्किल भरा है।’ पवन सिंह से तलाक पर ज्योति ने कहा कि ‘जब वो मेरे साथ नहीं रहना चाहते हैं तो मैं भी उनके साथ नहीं रहना चाहती। मैं कब तक उनसे कहूंगी कि मुझे रखो। उन्होंने खुद ही कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई थी और खुद ही नहीं आ रहे हैं। मैं क्या ही सोचूंगी। मेरी आगे की जिंदगी को देखें, जो डिमांड की है उसे पूरी करें।’

ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
ज्योति सिंह ने उन ट्रोल्स को भी जवाब दिया जो लोग उन्हें ये कहकर ट्रोल करते हैं कि वो उनके पैसों पर मौज कर रही है। पवन सिंह की वाइफ ने कहा कि ‘पवन सिंह से ही जाकर वो लोग क्यों नहीं पूछते हैं कि उन्होंने मुझे कितने पैसे दिए हैं? और क्या दिए हैं? मैं संपन्न परिवार से ताल्लुक रखती हूं। मुझे किसी की जरूरत नहीं है। लेकिन हां, मैं अपने हक को भी नहीं छोड़ूंगी, जो मेरा हक है उसे लेकर रहूंगी।’

ज्योति सिंह बोलीं- ‘पवन सिंह का पेशा है ये…’
इतना ही नहीं, ज्योति सिंह यूट्यूब चैनल से बातचीत में कहती हैं कि ‘अगर वो अपने हक को नहीं मांगेंगी और नेहीं लेंगी तो वो ऐसे ही करेंगे। ये पवन सिंह का पेशा है और आए दिन ऐसे ही करते रहेंगे लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करते रहेंगे इसलिए मुझे अपना हक लेना है बस।’ मामला कोर्ट में जाने को लेकर ज्योति बताती हैं कि ‘वो किसी तरह का बवाल नहीं चाहती थीं। इसलिए वो चाहती थीं कि जो भी चीजें हो रही हैं वो कोर्ट के जरिए हो। वरना लोग किसी को भी गलत ठहराते।’ उन्होंने ये भी कहा कि ‘उनके पास वो सारे सबूत हैं, जो आरोप उन्होंने पवन सिंह पर लगाए हैं।’ रिश्ते खराब होने को लेकर ज्योति सिंह का मानना है कि ‘पावरस्टार के आस-पास के लोग नहीं चाहते हैं कि कभी उनका घर बसे। वो एक्टर को कान का कच्चा बताती हैं।’ साथ ही कहती हैं कि पावरस्टार अपना फैसला कभी खुद नहीं लेते हैं। वो दूसरों की सुनते हैं।

पवन सिंह की दूसरी वाइफ हैं ज्योति सिंह
आपको बता दें कि ज्योति सिंह, पवन सिंह की दूसरी वाइफ हैं। इससे पहले उनकी शादी नीलम सिंह से हुई थी। उन्होंने शादी के एक साल बाद सुसाइड कर लिया था। इसके बाद पवन ने ज्योति सिंह से साल 2018 में शादी रचाई थी। इनके साथ भी उनका रिश्ता खास चल नहीं पाया।

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...