6.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यघर में मिला इतना कैश की मंगवानी पड़ी नोट गिनने की मशीन,...

घर में मिला इतना कैश की मंगवानी पड़ी नोट गिनने की मशीन, 4 किलो सोना भी बरामद

Published on

नागपुर,

डेढ़ साल में 58 करोड़ रुपए ऐंठे जाने की शिकायत लेकर एक व्यापारी नागपुर पुलिस के पास पहुंचा था. पुलिस ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक घर पर छापा मारा. आरोपी तो मौके से भाग निकला, लेकिन उसके घर का नजारा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई. क्योंकि, एक कमरे में नोटों के बंडलों का ढेर लगा हुआ था. छानबीन में पुलिस को करोड़ों की रकम और चार किलो सोना (गोल्ड बिस्किट) मिले. पुलिस का कहना है कि बरामद किया गया कैश 10 करोड़ के करीब है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

दरअसल, मामला कुछ ऐसा है कि नागपुर के रहने वाला एक व्यापारी कुछ लोगों के संपर्क में आया था. उन लोगों ने व्यापारी को ऑनलाइन गेम में पैसा लगाकर ज्यादा रकम कमाने का ऑफर किया. व्यापारी बातों में फंस गया फिर ऐप के जरिए कसिनो और अन्य ऑनलाइन गेम में पैसा लगाने लगा.

डेढ़ साल में उसने 58 करोड़ रुपए गंवा दिए. जब पैसे को लेकर उसने ऑनलाइन गेम खिलाने वाले लोगों से बात की तो उन लोगों ने व्यापारी को धमकी देना शुरू कर दिया. परेशान होकर पीड़ित व्यापारी नागपुर पुलिस के पास मदद की गुहार लेकर पहुंचा था.

गोंंदिया पहुंची नागपुर पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए नागपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गोदिंया में रहने वाले मुख्य आरोपी अनंत नवरतन जैन के घर पर छापा मारा. पुलिस जब यहां पहुंची तो पता चला कि आरोपी फरार हो चुका है, लेकिन उसे परिवार के लोग घर पर ही मिल गए.

घर में लगा था नोटों का ढेर
पुलिस ने अनंत के घर की तलाशी ली फिर एक कमरे में पहुंची टीम अंदर का माहौल देखकर हैरान रह गई. कमरे में नोटों के बंडल का ढेर लगा हुआ था. छानबीन करने पर पुलिस को चार किलो सोने के बिस्किट भी बरामद हुए. पुलिस ने परिवार के लोगों को हिरासत में लिया और सारा माल कब्जे में लिया. कैश कितना है, इसका पता लगाने के लिए टीम को नोट गिनने की मशीन मंगवानी पड़ी.

मुख्य आरोपी फरार, परिवार हिरासत में
इस मामले पर जानकारी देते हुए नागपुर पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार का कहना है कि आरोपी के घर से करीब 10 करोड़ रुपए कैश बरामद हुआ है साथ ही सोने के चार किलो के बिस्किट भी मिले हैं. आरोपी फरार है. उसके परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...