10.1 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में फिर खतरे के निशान के पार यमुना, नोएडा के कई...

दिल्ली में फिर खतरे के निशान के पार यमुना, नोएडा के कई इलाकों में भी बाढ़ का खतरा

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में यमुना नदी फिर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. आज (रविवार) सुबह 6 बजे यमुना का जलस्तर 205.75 मीटर रिकॉर्ड किया गया. यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली के निचले इलाकों में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है.फ्लड डिपार्टमेंट के अधिकारियों के मुताबिक, आज, 23 जुलाई को 3 बजे से शाम 5 बजे तक यमुना का जलस्तर 206.7 मीटर तक पहुंचने का अनुमान है.

बता दें कि हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने की वजह से यमुना में फिर उफान है. 206.70 मीटर का मतलब खतरे के निशान से काफी ऊपर है.शाम तक यमुना का जलस्तर और बढ़ा तो निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने का अनुमान है. ऐसे हालात से निपटने के लिए दिल्ली सरकार अलर्ट है. बता दें कि गुरुवार तड़के दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर से नीचे चला गया था, जो फिर बढ़ने लगा है.

वहीं, हिंडन नदी के उफान पर होने की वजह से नोएडा के कुछ इलाकों में भी बाढ़ का खतरा मडंरा रहा है.पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है. निचले इलाकों से जहां पानी भर गया है, वहां से लोगों को हटाया जा रहा है.

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...