26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedआदित्‍य रॉय कपूर के साथ डेट पर गई थीं अनन्‍या पांडे! कैमरा...

आदित्‍य रॉय कपूर के साथ डेट पर गई थीं अनन्‍या पांडे! कैमरा देखते ही छिपाने लगीं चेहरा

Published on

तीन दिन पहले की ही बात है आदित्‍य रॉय कपूर और अनन्‍या पांडे लिस्‍बन से छुट्ट‍ियां मनाकर मुंबई लौटे हैं। दोनों की वेकेशन की तस्‍वीरें और वीडियोज पहले से ही सोशल मीडिया पर वायरल हैं। यह भी चर्चा जोरों पर है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब दिलचस्‍प है कि शनिवार की शाम को दोनों को मुंबई में भी एकसाथ स्‍पॉट किया गया है। इतना ही नहीं, दोनों एकसाथ कार में बैठे हुए थे, लेकिन जैसे ही दोनों की नजर कैमरे पर पड़ी, अनन्‍या ने झट से अपना चेहरा छिपाने की कोश‍िश की।

शनिवार शाम की यह तस्‍वीरें मुंबई के बांद्रा इलाके की हैं। Aditya Roy Kapur कार ड्राइव कर रहे थे, जबकि Ananya Panday साथ वाली सीट पर बैठी हुई थीं। दोनों कार में बैठे ख‍िलख‍िला रहे थे। लेकिन जैसे ही अनन्‍या की नजर पपाराजी पर पड़ी, वह चौंक गईं और अपना चेहरा छुपाने लगीं। हालांकि, आदित्‍य इन सब के बीच बिल्‍कुल भी नहीं चौंके और न ही उन्‍होंने ऐसी कोई हरकत की। बल्‍क‍ि वह मुस्‍कुराने लगे।

अनन्‍या पांडे ने शेयर कीं ल‍िस्‍बन वेकेशन की तस्‍वीरें
शनिवार को इससे पहले अनन्‍या ने इंस्‍टाग्राम पर लिस्‍बन वेकेशन की कुछ तस्‍वीरें शेयर की हैं। इन तस्‍वीरों में वह बिकिनी में नजर आ रही हैं। अनन्‍या पांडे और आदित्‍य रॉय कपूर अपने इस वेकेशन के बारे में अभी भी गुपचुप हैं। अनन्‍या ने तस्‍वीरें शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा है, ‘ब्‍लू बेबी।’

फैंस ने पूछा- नाइट मैनेजर कहां है?
अनन्‍या ने जो तस्‍वीरें शेयर की हैं, उनमें समंदर से लेकर आसमान में स‍ितारें तक सब हैं। एक मिरर सेल्‍फी भी है, जिसके पीछे अनंत तक समंदर का नीला पानी है। मजेदार बात यह है कि जैसे ही अनन्‍या ने यह तस्‍वीरें शेयर कीं, सोशल मीडिया पर फैंस ने आदित्‍य के बारे में पूछना शुरू कर दिया। एक फैन ने लिखा, ‘फोटो क्रेडिट तो दे देतीं आदित्‍य को।’ एक अन्‍य ने लिखा, ‘नाइट मैनेजर कहां है?’

‘कॉफी विद करण’ में हुई थी जोड़ी की चर्चा
अनन्‍या और आदित्‍य अपने इस ट्रिप से स्‍पॉटलाइट में आ गए हैं। वेकेशन से दोनों की तस्‍वीरें लीक हुईं तो हल्‍ला मच गया। दिलचस्‍प है कि यह सब तब हुआ, जब ‘कॉफी विद करण’ के पिछले सीजन में काउच पर अनन्‍या यह जाहिर कर चुकी हैं कि आदित्‍य उन्‍हें पसंद हैं। लिस्‍बन से जो तस्‍वीरें सामने आई हैं, उनमें कहीं आदित्‍य और अनन्‍या रोमांटिक अंदाज में बातें करते हुए नजर आ रहे हैं और कहीं दोनों स्‍कूटर का मजा ले रहे हैं।

कृति सेनन की दिवाली पार्टी में साथ नजर आए दोनों
आदित्‍य रॉय कपूर और अनन्‍या पांडे के अफेयर की चर्चा सबसे पहले तब शुरू हुई थी, जब बीते साल कृति सेनन की दिवाली पार्टी में दोनों को साथ देखा गया था। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्‍ते पर चुप्‍पी ही साध रखी है। यहां तक कि लिस्‍बन से लौटने पर एयरपोर्ट पर भी दोनों अलग-अलग ही बाहर निकले। लेकिन हां, चेहरे पर मुस्‍कान जरूर थी।

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...