10.1 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यखालिस्तानी का सपोर्ट फिर मोदी-योगी को दी गाली, आरोपियों के खिलाफ शिकायत...

खालिस्तानी का सपोर्ट फिर मोदी-योगी को दी गाली, आरोपियों के खिलाफ शिकायत करने वाला लापता

Published on

आगरा

उत्तर प्रदेश आगरा के सिकंदरा स्थित गुरु का ताल गुरुद्वारा का सेवादार गुरमान सिंह लापता हो गया है। पिता ने गुरुद्वारा में सेवा करने वाले राजा सिंह समेत कई लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। गुरनाम सिंह का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें वह आत्महत्या करने की बात कह रहा है। गुरनाम सिंह ने राजा के खिलाफ खालिस्तान सपोर्ट करने और बीजेपी के नेताओं पर अभद्र टिप्पणी करने का केस दर्ज कराया था।

धनौली क्षेत्र के रहने वाले सरदार लक्ष्मन सिंह ने बताया कि उसका बेटा गुरनाम सिंह पिछले 30 वर्षों से गुरु का ताल में सेवादार है, उसने 19 जुलाई को राजा सिंह के खिलाफ थाना सिंकदरा में केस दर्ज कराया था। राजा ने अपने सोशल मीडिया के स्टेटस पर खालिस्तान के सपोर्ट में पोस्ट डाली थी और प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री समेत बीजेपी के दिग्गज नेताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इसका स्क्रीन शॉट लेकर थाना सिकंदरा में गुरुनाम सिंह ने केस दर्ज कराया था। इसके बाद से उसने प्रताड़ित किए जाने लगा।

पिता को भेजा सुसाइड का वीडियो
सरदार लक्ष्मन सिंह ने का कहना है कि केस दर्ज होने के बाद गुरुद्वारा के बाबा प्रीतम सिंह और अन्य लोग गुरनाम पर दवाब बनाने लगे। राजीनामा करने के लिए उसे कमरे में बंद कर दिया, उसके साथ उसका भाई हरनाम भी बंद किया गया। दवाब में लेकर गुरुनाम से राजीनामा लिखवाया गया। इसके बाद से मेरा बेटा मानसिक प्रताड़ना झेल रहा था। वह शनिवार सुबह 7 बजे घर से गायब हो गया है। उसने एक वीडियो भी भेजा है। जिसमें वह आत्महत्या करने की बात कह रहा है।

वीडियो में क्या कह रहा है गुरुनाम
एक मिनट 8 सेकेंड के वीडियो में गुरनाम सिंह ने कहा है कि जिस तरह से गुरुतेग सिंह के साथ हुआ था, उसी तरह मुझे भी मरना है। ये लोग मुझे मार देंगे। मुझे तो मरना ही है। इसलिए में खुद ही सुसाइड करने जा रहा है। मेरे साथ जो हुआ है, उसका सीसीटीवी कैमरे मिल जाएगा। राजा सिंह और अन्य लोगों ने मुझे बहुत प्रताड़ित किया है। मुझे माफ कर देना। ये वीडियो गुरनाम सिंह ने अपने पिता को भेजा है।

बाबा प्रीतम सिंह को ठहराया जिम्मेदार
गुरनाम सिंह के पिता सरदार लक्ष्मन सिंह का कहना है कि राजा पर केस दर्ज कराने के लिए बाबा प्रीतम सिंह की सहमति थी, लेकिन मेरे बेटे पर दवाब बनवाकर जबरन राजीनाम लिखवाया, उनका बेटा शनिवार से लापता है। इस संबंध में लक्ष्मन सिंह ने थाना सिकंदरा में तहरीर दी है और पूरे मामले का जिम्मेदार बाबा प्रीतम सिंह को बताया है।

कौन है राजा सिंह
जानकारी के अनुसार राजा सिंह पहले गुरु का ताल में सेवादार का काम करता था। 12-13 साल पहले सिकंदरा करकुंज के पास की भूमि के विवाद में गुरु का ताल के लोगों का विवाद हुआ था। इस विवाद में राजा सिंह की भूमिका काफी सुर्खियों में रही। इसके बाद वह अच्छे खासे रसूख में आ गया और देखते ही देखते काफी दौलत भी कमा ली। जानकारी के अनुसार राजा सिंह के पास कई गाडिय़ां हैं जिन्हें वह ट्रांसपोर्ट पर चलवाता है। गुरु का ताल की पार्किंग का काम भी उसी का बताया जाता है। 3-4 साल पहले उसे गुरु का ताल से बेदखल कर दिया गया था।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...