10.1 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यभाजपा में क्यों नहीं शामिल हो जाती हैं आप, मणिपुर वायरल वीडियो...

भाजपा में क्यों नहीं शामिल हो जाती हैं आप, मणिपुर वायरल वीडियो पर आया मायावती का बयान तो भड़के राम गोपाल

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजियों का दौर लगातार जारी है। एक तरफ समेकित विपक्ष या यूं कहें कि विपक्ष का एक मात्र चेहरा बनने की कोशिश करते अखिलेश दिख रहे हैं। वहीं, मायावती अपनी रणनीति के जरिए विपक्षी वोट बैंक में बड़ा डेंट लगाती दिख रही हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी नेताओं के निशाने पर मायावती आ गई हैं। उन्हें भाजपा के पाले का घोषित कर विपक्ष अपनी राह को आसान बनाने की कोशिश में है। मणिपुर की घटना इन दिनों विपक्षी नेताओं के लिए बड़ा मुद्दा बना है। ऐसे में मायावती का बयान आया तो इसमें समाजवादी नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी। राजनीतिक बयानबाजी तेज हुई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव और सांसद प्रो. राम गोपाल यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने बसपा सुप्रीमो को सलाह दे दी है कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं।

राम गोपाल ने क्या कहा?
बसपा सुप्रीमो मायावती ने मणिपुर के मुद्दे पर सभी दलों को राजनीति नहीं करने की बात कही थी। साथ ही, उन्होंने इस मामले में संसद में सार्थक चर्चा की बात कही। मायावती के इस बयान पर सपा नेता राम गोपाल यादव हमलावर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो को अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के बयानों के जरिए वे भाजपा की मदद ही कर रही हैं। उन्होंने कहा कि क्या ये ऐसा मामला है जिस पर राजनेता अपना मुंह बंद करके बैठ जाएं? क्या ऐसा हो सकता है?

राम गोपाल यादव ने कहा कि पूरा मणिपुर इस समय अशांत है। पूरे नॉर्थ ईस्ट पर इसका असर दिख सकता है। ऐसी घटनाओं पर विपक्ष मौन कैसे रह सकता है? सपा नेता दावा किया कि अगर सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में हस्तक्षेप नहीं किया होता, तो अब तक कोई कार्रवाई भी नहीं होती। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में कहा था कि सरकार इस पर कार्रवाई करे नहीं तो हम कार्रवाई करेंगे।

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की मांग
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव ने मणिपुर की स्थिति का जिक्र करते हुए वहां राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। सपा नेता ने कहा कि केंद्र सरकार मणिपुर विधानसभा को भंग करे। वहां छह महीने के लिए राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाए। केंद्र दोनों पक्षों के साथ सीधी बातचीत करे। इसके बाद ही स्थिति को बेहतर बनाने की दिशा में कोई हल निकल सकता है। राम गोपाल ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट बहुत ही संवेदनशील इलाका है। बड़ी मुश्किल से मिजोरम, नागालैंड और असम शांत हो पाया है। ऐसे में मणिपुर अशांत हो गया तो इसका असर पड़ोसी राज्यों पर भी पड़ सकता है। म्यांमार में किस प्रकार की सरकार है, यह सबको पता है। ऐसे में संवेदनशीलता को समझने की जरूरत है।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...