11 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeभोपालगद्दार कहने पर भड़के ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले- तो मुझे और मेरे पिता...

गद्दार कहने पर भड़के ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले- तो मुझे और मेरे पिता को कांग्रेस में शामिल क्यों किया?

Published on

नई दिल्ली

मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज होती जा रही है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस तरफ से की गई टिप्पणी पर पलटवार किया है। गद्दार कहे जाने पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, ‘अगर ऐसा था तो उन्हें और उनके पिता माधवराज सिंधिया को कांग्रेस ने पार्टी में शामिल क्यों किया था।’ सिंधिया ने कहा कि जिन्होंने इतिहास का एक पन्ना भी नहीं पढ़ा है, उन्हें जो बोलना हो वह बोलें। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनके विचार और विचारधारा मध्य प्रदेश और राष्ट्र के लिए समर्पित है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आगे कहा, ‘देखो वे अपना काम करेंगे, जिन्होंने इतिहास का एक पन्ना भी नहीं पढ़ा है। उन्हें जो बोलना है बोलने दीजिए। मेरे और मेरे परिवार के कर्म, विचार और विचारधारा ग्वालियर, ग्वालियर संभाग, मध्य प्रदेश और राष्ट्र के लिए समर्पित हैं। यदि उन्हें इतनी ही चिंता थी तो उन्होंने मेरे पिताजी माधवराव सिंधिया और फिर मुझे कांग्रेस में शामिल क्यों किया था।’

हाल ही में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की ग्वालियर यात्रा के दौरान एक स्मारक पर पोस्टर लगाए गए थे। जिस पर लिखा था कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सिंधियाओं ने रानी लक्ष्मीबाई और 1967 एवं 2020 में कांग्रेस को धोखा दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने पोस्टरों को हटा दिया था।

प्रियंका गांधी की 21 जुलाई को ग्वालियर में रैली के दौरान प्रियंका के बोलने से पहले विपक्ष के नेता गोविंद सिंह ने अपने संबोधन में कहा था कि सिंधिया परिवार ने पहले लक्ष्मीबाई को और फिर 1967 में कांग्रेस को निराश किया। गोविंद सिंह बिना नाम लिए विजया राजे सिंधिया का जिक्र कर रहे थे। तब उन्होंने मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार को गिरा दिया था।

बताते चलें कि कुछ आलोचकों की तरफ से ग्वालियर के तत्कालीन महाराजा पर अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में झांसी की रानी की मदद न करने का आरोप लगाया जाता है। कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान की कविता में भी इसका जिक्र किया गया है।

बता दें, मध्य प्रदेश में मार्च 2020 में तब कांग्रेस की सरकार गिर गई थी, जब ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थक विधायकों ने पार्टी से बगावत कर दी थी। सभी नेता बीजेपी में शामिल हो गए थे। कमलनाथ को 15 महीने बाद ही सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था और बीजेपी से शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर मुख्यमंत्री बने थे।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...