12 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeभोपालMP: चुनावी साल में कांग्रेस का हिंदुत्व कार्ड! कमलनाथ करवाएंगे धीरेंद्र शास्त्री...

MP: चुनावी साल में कांग्रेस का हिंदुत्व कार्ड! कमलनाथ करवाएंगे धीरेंद्र शास्त्री की कथा

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनावी साल में नेता लगातार कथावाचकों के बड़े-बड़े आयोजन करवा रहे हैं और अब इस लिस्ट में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम का कमलनाथ का नाम भी जुड़ गया है. कमलनाथ अपने गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा में 5 से 7 अगस्त तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा का आयोजन करवाने जा रहे हैं.

छिंदवाड़ा के सिमरिया में इसके लिए करीब 25 एकड़ जमीन को किराये पर ले लिया गया है. आपको बता दें कि सिमरिया में ही कमलनाथ ने 108 फीट ऊंची हनुमान भगावन की मूर्ति बनवाई है, जिसके साथ ही एक मंदिर भी बनवाया है. इसी मंदिर के पास रामकथा का आयोजन होगा.

कथा को लेकर व्यवस्था चाक-चौबंद
छिंदवाड़ा की मारुति नंदन सेवा समिति के संयोजक आनंद बख्शी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा की तैयारियों में लग गए हैं. अब जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामकथा करवा रहे हैं तो इस बात का अंदेशा लगाया जा रहा है कि कांग्रेस के कई बड़े नेता इस आयोजन में पहुंचेंगे. सिमरिया हनुमान मंदिर के पास इस भव्य आयोजन के लिए किसानों से 25 एकड़ जमीन किराए पर ली गई है. यहां 3 बड़े वाटरप्रूफ डोम खड़े किए जाएंगे, जिसमें एक लाख से ज्यादा लोग एक बार में रामकथा को सुन सकेंगे.

अब कांग्रेस भी करा रही कथा
अब तक बीजेपी से जुड़े नेता धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा करवा रहे थे, लेकिन यह पहली बार है जब कांग्रेस का कोई बड़ा नेता धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा का आयोजन करवा रहा हो. इससे पहले शिवराज के कैबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत और हरदीप सिंह डंग धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा करवा चुके हैं. वैसे भी चुनावी साल में मध्य प्रदेश की सियासत में संतों के आयोजनों की बाढ़ सी आई हुई है. भोपाल में शिवराज के ही कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा करवा चुके हैं.

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

पूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके दोस्त के अपहरण का मामला...

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में 19 अप्रैल को मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर...

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: भोपाल की चांदनी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में किया टॉप

भोपाल। संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाते हैं तो अभाव भी सफलता की...