11.6 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्य'टमाटर महंगा है तो खाना छोड़ दीजिए', योगी की मंत्री प्रतिभा शुक्ला...

‘टमाटर महंगा है तो खाना छोड़ दीजिए’, योगी की मंत्री प्रतिभा शुक्ला का बयान वायरल

Published on

लखनऊ

टमाटर की आसमान छूती कीमतों पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मीम्स और तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। वहीं लगातार बढ़ती महंगाई ने आम लोगों का बजट बिगाड़ रखा है। बढ़ती महंगाई को लेकर बीजेपी पर विपक्षी दलों ने जमकर जुबानी हमला बोला है।

अब टमाटर की बढ़ती कीमतों को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने टमाटर के अजीबोगरीब बयान दिया है। शुक्ला से जब टमाटर की बढ़ती हुई कीमतों को लेकर मीडिया ने उनसे सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, ‘पहली बात तो हम ये कहेंगे कि टमाटर गमले में उगा लीजिए। बहुत सारी चीजें महंगी है तो खाना छोड़ दीजिए अपने आप सस्ती हो जाएगी। हमारे यहां एक पोषण वाटिका बनाई गई है, पूरे गांव की महिलाएं अपने गांव में जहां कुड़े इक्कट्ठा करते हैं, वहां कुड़ा इक्कट्ठा नहीं करके पोषण वाटिका का रूप दिया है। वहां सब्जियां उगाई हैं। वहां छोटी से वाटिका बनाई है, जहां सब्जी लेने जा सकते हैं।’

योगी की मंत्री ने आगे कहा, ‘वहां सब्जी लेती हैं और अपने यहां सब्जियां बनाती हैं। उसमें टमाटर भी लगाया जा सकता है। हर समस्या का एक समाधान है। ये कोई नया नहीं है। उन्होंने कहा कि इस समय हर साल टमाटर महंगा होता है। आज कोई नई बात तो है नहीं। हम बचपन से देखते आए हैं कि इस समय टमाटर महंगा होता है। हम लोगों को सलाह देंगे कि पोषण वाटिका बनाएं। वृक्षारोपण में टमाटर हमें उगाना चाहिए और लगाना चाहिए। क्या दिक्कत है सभी लोग टमाटर लगा लो?’

प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि टमाटर नहीं खाना है तो नींबू का इस्तेमाल कर लीजिए। जो चीज ज्यादा महंगी हो गई है उसे खाना छोड़ दीजिए, अपने आप सस्ती हो जाएंगी। जब कोई खाएगा ही नहीं तो खुद अपने आप सस्ता हो जाएगा।

योगी की मंत्री के बयान पर कांग्रेस ने चुटकी ली है। यूपी कांग्रेस ने मंत्री प्रतिभा शुक्ला के बयान का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, ‘बाबा के सरकार की मंत्री प्रतिभा शुक्ला कह रही हैं, ‘जो चीजें महंगी हैं। उन्हें खाना छोड़ दीजिये।’ यानी सरकार का फ़रमान आ गया कि ‘भूखों मरना है तो मरिये! मगर, महंगाई से समझौता नहीं किया जा सकता।’

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने योगी की मंत्री की वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जो भी चीज़ महँगी है उसे खाना छोड़ दीजिए’ऐसी नेक सलाह देने वाली ये मैडम उत्तर प्रदेश में मंत्री हैं। थेथरई की रेस में आपने अपने बाक़ी भाजपा के साथियों को पछाड़ दिया मैडम – मुबारक हो

टमाटर की आसमान छूती कीमतों से उपभोक्ताओं को राहत देने की कोशिश करते हुए केंद्र ने शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर और पटना में 90 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर टमाटर बेचना शुरू कर दिया, जबकि शनिवार से लखनऊ और कानपुर में इसकी खुदरा बिक्री शुरू हो जाएगी। पिछले कुछ हफ्तों से टमाटर की खुदरा कीमत तेजी से बढ़ी है। भारी बारिश के कारण प्रमुख शहरों में शुक्रवार को 244 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...