11.6 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यअजित पवार बनेंगे मुख्यमंत्री? एनसीपी-बीजेपी को क्या हो गया है? सुनील तटकरे...

अजित पवार बनेंगे मुख्यमंत्री? एनसीपी-बीजेपी को क्या हो गया है? सुनील तटकरे ने सब कुछ बताया

Published on

मुंबई

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने एनसीपी से बगावत कर एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस को समर्थन देकर सरकार में शामिल होने का फैसला किया। इस बीच एनसीपी प्रवक्ता और विधायक अमोल मिटकरी ने अजित पवार के मुख्यमंत्री बनने का दावा क‍िया। मिटकरी ने अजित पवार के जन्मदिन के मौके पर ट्वीट कर कहा कि अजित पवार जल्द ही मुख्यमंत्री बनेंगे। ट्वीट में ल‍िखा क‍ि महाराष्ट्र में जल्द ही अजित पर्व… मैं अजित अनंतराव पवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाता हूं कि…। मिटकारी के इस ट्वीट ने महाराष्‍ट्र की सियासत में भूचाल ला दिया है। आलम यह है क‍ि अजित पवार के मुख्यमंत्री बनने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया। इन चर्चाओं के बारे में अब एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने साफ शब्‍दों में बयान द‍िया है।

सुनीत तटकरे ने कहा क‍ि यह तब साफ हो गया जब हम राज्य सरकार में शामिल हुए। अब हम महागठबंधन में एनडीए के घटक हैं। राज्य की जनता और कार्यकर्ता जरूर चाहते हैं कि दादा मुख्यमंत्री बनें, लेकिन फ्रंटलाइन राजनीति की अनिवार्यता को देखते हुए हमने भविष्य में एनडीए के माध्यम से काम करने का फैसला किया है। सुनील तटकरे ने यह कहकर दादा के मुख्यमंत्री पद के मुद्दे को साफ कर दिया है कि आज मुख्यमंत्री पद का सवाल ही नहीं उठता है।

एकनाथ शिंदे इस समय मुख्यमंत्री
इस बीच जहां अजित पवार को भावी मुख्यमंत्री बताया जा रहा है, वहीं एनसीपी के शरद पवार गुट के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। जयंत पाटिल ने कहा क‍ि यह उनकी राय है। एकनाथ शिंदे इस समय मुख्यमंत्री हैं। अजित पवार किस गणित से और कैसे मुख्यमंत्री बन सकते हैं, यह जाने बिना बात करना ठीक नहीं होगा।

एनसीपी व‍िधायकों पर धन वर्षा
दरअसल वित्त विभाग का कार्यभार संभालने के एक हफ्ते के भीतर ही उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने एनसीपी के बागी विधायकों पर धन की वर्षा कर दी है। उन्होंने इन विधायकों के निर्वाचन क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए 25 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत की। जहां चर्चाएं चल रही हैं कि इस बात से शिवसेना विधायक नाराज हैं। वहीं तटकरे ने इन चर्चाओं का खंडन किया है और साफ किया है कि कोई भी विधायक नाराज नहीं है।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...