6.9 C
London
Friday, March 27, 2026
HomeUncategorizedइस बैंक को सबसे पहले बेचेगी सरकार? कल आया बैंक का रिजल्ट......

इस बैंक को सबसे पहले बेचेगी सरकार? कल आया बैंक का रिजल्ट… गजब कमाई

Published on

नई दिल्ली,

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड (IDBI Bank) का वित्तीय प्रदर्शन जून की तिमाही के शानदार रहा है. सालाना आधार पर बैंक का कंसोलिडेटेड मुनाफा 62 फीसदी बढ़ा है. पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में बैंक का नेट प्रॉफिट 756 करोड़ रुपये रहा था, तो मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बढ़कर 1224 करोड़ रुपये हो गया. बैंक के शानदार वित्तीय प्रदर्शन का असर इसके शेयरों पर नजर आ रहा है. सोमवार को आईडीबीआई बैंक के शयरों में दो फीसदी से अधिक की तेजी आई थी. मंगलवार को भी बैंक के शेयर हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं.

मार्केट कैप में बढ़ोतरी
पहली तिमाही के नतीजे के बाद बीएसई पर आईडीबीआई बैंक के शेयर 57.44 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 2.45 फीसदी बढ़कर 58.85 रुपये पर पहुंच गए. कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 62,729 करोड़ रुपये हो गया. सोमवार की तेजी के बाद आईडीबीआई बैंक का स्टॉक इस साल अब तक 6 फीसदी चढ़ा है. एक साल में इस स्टॉक ने 59 फीसदी का रिटर्न दिया है.

ऑपरेशनल मुनाफा कितना बढ़ा?
आईडीबीआई बैंक का स्टॉक 27 जुलाई, 2022 को 52-सप्ताह के अपने निचले स्तर 34.85 रुपये और एक जनवरी, 2023 को 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 62 रुपये पर पहुंच था. जून की तिमाही में ऑपरेशन से बैंक का मुनाफा 47 फीसदी बढ़कर 3,019 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह 2,052 करोड़ रुपये था. इंटरेस्ट से आईडीबीआई बैंक का नेट इनकम पहली तिमाही 61 फीसदी बढ़कर 3,998 करोड़ रुपये हो गया. जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में ये आंकड़ा 2,488 करोड़ रुपये पर था.

NPA में सुधार
जून की तिमाही में आईडीबीआई बैंक के NPA में भी सुधार देखा गया है. 30 जून, 2023 को ग्रॉस एनपीए रेश्यो गिरकर 5.05 फीसदी हो गया, जो 30 जून, 2022 को 19.90 फीसदी पर था. नेट एनपीए रेश्यो भी 30 जून, 2023 को घटकर 0.44 फीसदी हो गया, जो 30 जून, 2022 को 1.26 फीसदी पर था.

LIC और सरकार की हिस्सेदारी
सरकार और जीवन बीमा निगम (LIC) दोनों के पास आईडीबीआई बैंक में 94.71 फीसदी की हिस्सेदारी है. इसमें केंद्र सरकार की हिस्सेदारी 45.48 फीसदी है, तो वहीं LIC का हिस्सा 49.24 फीसदी है. सरकार ने सात अक्टूबर 2022 को आईडीबीआई बैंक के एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के लिए बोलियां आमंत्रित की थीं. कुल मिलाकर सरकार और जीवन बीमा निगम (LIC) मिलकर आईडीबीआई बैंक में 60.72 फीसदी की हिस्सेदारी बेच रही है.

आईडीबीआई बैंक का निजीकरण भारतीय बैंकिंग क्षेत्र के लिए अपनी तरह का पहला सौदा होगा, क्योंकि सरकार को उम्मीद है कि यह दो सरकारी बैंकों की बिक्री के लिए मंच तैयार करेगा. सेबी ने IDBI Bank की शेयरहोल्डिंग रिक्लासिफिकेशन को मंजूरी दे दी थी.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...