6.9 C
London
Friday, March 27, 2026
HomeUncategorizedIMF ने जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 6.1% किया, चीन रहेगा भारत...

IMF ने जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 6.1% किया, चीन रहेगा भारत से पीछे

Published on

नई दिल्ली,

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की ओर से भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए गुड न्यूज आई है. वैश्विक निकाय ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ अनुमान को बढ़ा दिया है. आईएमएफ ने कहा कि अगले साल इंडियन इकोनॉमी 6.1 फीसदी की दर से आगे बढ़ेगी. इससे पहले अप्रैल 2023 में ये अनुमान 5.9 फीसदी लगाया गया था.

चौथी तिमाही के नतीजे देख बदला अनुमान
इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड ने जनवरी-मार्च (चौथी तिमाही) के शानदार प्रदर्शन और ग्रोथ नंबर के कारण 2023-24 के लिए भारत का जीडीपी ग्रोथ अनुमान को संशोधित किया है. IMF ने भारत के GDP अनुमान में 0.20 फीसदी की बढ़ोतरी करते हुए इसे 6.1 फीसदी कर दिया है. गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था के 7.2 फीसदी की दर से आगे बढ़ने का अनुमान आईएमएफ द्वारा जारी किया गया है. वहीं वर्ष 2025 में इसके 6.3 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है.

IMF आउटलुक रिपोर्ट जारी
आईएमएफ (IMF) ने 25 जुलाई को जारी अपनी वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक (WEO) रिपोर्ट में कहा है कि भारत के लिए GDP Growth पूर्वानुमान में अपग्रेड मजबूत घरेलू निवेश के कारण उम्मीद से अधिक मजबूत ग्रोथ को दर्शाता है. अप्रैल में जारी किए गए आउटलुक में जीडीपी ग्रोथ अनुमान को घटाकर 5.9 फीसदी किया गया था. भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर को लेकर अगर अन्य एजेंसियों के पूर्वानुमानों पर गौर करें तो आईएमएफ का ताजा संशोधन भी उनसे कम है. बता दें एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने वित्त वर्ष 24 के लिए ये अनुमान 6.4 फीसदी और भारतीय रिजर्व बैंक ने 6.5 फीसदी जाहिर किया है.

सबसे तेजी से बढ़ती इकोनॉमी
वैश्विक निकाय आईएमएफ के मुताबिक, भारत ने दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था का टैग भी बरकरार रखा है. कोरोना महामारी के प्रकोप के बाद से लगातार भारतीय अर्थव्यवस्था सबसे आगे बनी हुई है और दुनिया के तमाम देशों ने इसे सराहा है. यही नहीं पड़ोसी देश चीन भी इस मामले में भारत से आगे नहीं निकल पा रहा है.

भारत से इतना पीछ रहेगा चीन
IMF के ताजा आउटलुक पर नजर डालें तो भारतीय इकोनॉमी के आगे पड़ोसी देश चीन भी कमजोर बना हुआ है. चीन की जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 2023 में 5.2 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है, जबकि वित्त वर्ष 2024 में इसके 4.5 फीसदी रहने का अनुमान जाहिर किया गया है. इसका मतलब ये है कि चीन की जीडीपी ग्रोथ भारत की तुलना में 1.6 फीसदी ज्यादा है. वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक के ताजा अपडेट में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने 2023 में ग्लोबल ग्रोथ आउटपुट के अनुमान को 2.8 फीसदी के अपने पिछले पूर्वानुमान से बढ़ाकर 3 फीसदी कर दिया है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...