6.9 C
London
Friday, March 27, 2026
HomeUncategorizedShare Market में निवेशकों के लिए गुड न्यूज! अब शेयर बेचते ही...

Share Market में निवेशकों के लिए गुड न्यूज! अब शेयर बेचते ही खाते में आएगा आपका पैसा

Published on

नई दिल्ली

जब कोई निवेशक शेयर को बेचता है तो उसके खाते में एक दिन बाद पैसा क्रेडिट होता है। लेकिन अब यह सिस्टम बदलने वाला है। दरअसल मार्केट रेगुलेटरी बॉडी सेबी (SEBI) ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसके कारण शेयर बेचने के तुरंत बाद आपके खाते में पैसे आ जाएंगे। अब इसमें एक दिन का समय नहीं लगेगा।

अब आ रहा है नया नियम
अभी मार्केट में T+1 सिस्टम लागू है, लेकिन अब सेबी ने T+2 सिस्टम करने का निर्णय लिया गया है। सेबी की चेयरमैन माधवी पुरीबुच ने इसकी जानकारी दी है। जाहिर तौर पर सेबी के इस फैसले से करोड़ों निवेशक लाभान्वित होंगे। सेबी की चेयरमैन माधुरी ने कहा कि अब शेयर निपटान की समय सीमा को घटाकर 1 दिन कर दिया गया है और अब जल्द ही तुरंत ट्रांजैक्शन भी पूरा होगा।

सेबी के फैसले का सीधा फायदा निवेशकों को मिलेगा। दरअसल जो भी व्यक्ति शेयर मार्केट में निवेश करता है, उसका डीमैट अकाउंट बनता है। डीमैट अकाउंट के माध्यम से यदि आप कोई शेयर खरीदते और फिर उसे बेचते हैं तो आपके अकाउंट में बेचे गए शेयर का पैसा 24 घंटे में क्रेडिट होता है। यह T+1 नियम के माध्यम से क्रेडिट होता है। लेकिन सेबी के नए नियम लागू होने के बाद आपका पैसा तुरंत अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा। यह प्रक्रिया T+0 व्यवस्था कहलाएगी।

सेबी के इस कदम से एक्सपर्ट्स का मानना है कि बाजार का वॉल्यूम बढ़ेगा। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस नियम के लागू होने के बाद मार्केट में अधिक मात्रा में नकदी बढ़ेगी और उसके बाद निवेशक ज्यादा मात्रा में शेयर की खरीदी-बिक्री कर पाएंगे। इस कारण बाजार का वॉल्यूम भी बढ़ेगा।

F&O प्रतिबंध सूची में बदलाव
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने 25 जुलाई 2023 को अपनी फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) प्रतिबंध सूची में बदलाव किया है। इसमें तीन स्टॉक को हटा दिया गया है और दो शेयर को सूची में जोड़ दिया है। प्राइवेट ऋणदाता आरबीएल बैंक (NS:RATB) को राज्य के स्वामित्व वाले ऋणदाता केनरा बैंक (NS:CNBK) के साथ मंगलवार को प्रतिबंध सूची में फिर से जोड़ा गया है। स्टॉक एक्सचेंज की F&O प्रतिबंध सूची से बाहर होने वाले तीन शेयरों में L&T (NS:LART) फाइनेंस होल्डिंग्स (NS:LTFH), और मणप्पुरम फाइनेंस (NS:MNFL) शामिल हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...