12 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeभोपालमुख्यमंत्री चौहान द्वारा बनखेड़ी में छात्रावास और जैव कीट नियंत्रण इकाई का...

मुख्यमंत्री चौहान द्वारा बनखेड़ी में छात्रावास और जैव कीट नियंत्रण इकाई का लोकार्पण

Published on

भोपाल

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी में विकास पर्व के दौरान भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास, गोविंदनगर में कोल इंडिया लिमिटेड कोलकाता के सीएसआर सहयोग से 1 करोड़ 98 लाख की लागत से निर्मित शरद स्मृति छात्रावास के भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कृषि विज्ञान केंद्र गोविन्दनगर में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के सहयोग से 1 करोड़ की लागत से निर्मित जैव कीट नियंत्रण उत्पादन इकाई भवन का लोकार्पण किया। साथ ही 55 लाख की लागत से कृषि विज्ञान केंद्र, गोविन्दनगर में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना में मशरूम, स्पॉन, खाद उत्पादन एवं प्रशिक्षण इकाई का भूमि-पूजन भी किया। इस दौरान सरस्वती ग्रामोदय विद्यालय के बच्चों ने पुष्प-वर्षा कर अपने लाड़ले मामा श्री चौहान का स्वागत किया।

प्रदर्शनी का अवलोकन
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने न्यास के कारीगरों द्वारा लगाई गई बाँस एवं माटी की कृषि उत्पाद एवं शिशु वाटिका प्रदर्शनी का भी अवलोकन कर निर्मित वस्तुओं की सराहना की। सांसद श्री राव उदय प्रताप सिंह, विधायक श्री ठाकुर दास नागवंशी, श्री माधव अग्रवाल, श्री अनिल अग्रवाल एवं अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

पूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके दोस्त के अपहरण का मामला...

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में 19 अप्रैल को मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर...

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: भोपाल की चांदनी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में किया टॉप

भोपाल। संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाते हैं तो अभाव भी सफलता की...