6.9 C
London
Friday, March 27, 2026
HomeUncategorizedअक्षय कुमार की OMG 2 पर संकट के बादल! सेंसर बोर्ड से...

अक्षय कुमार की OMG 2 पर संकट के बादल! सेंसर बोर्ड से A सर्टिफिकेट, 20 कट्स का सुझाव, क्या हो जाएगी पोस्टपोन?

Published on

अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी ‘ओह माय गॉड 2’ की रिलीज का फैंस बेसब्र होकर इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस मूवी को लेकर सेंसर बोर्ड बहुत सावधानी से अपने कदम आगे बढ़ा रहा है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की रिवाइजिंग टीम ने इस मूवी को देखा। स्क्रीनिंग में सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी खुद भी मौजूद रहे। खबर है कि फिल्म के मेकर्स को 20 कट्स का सुझाव दिया गया है और एडल्ट वाला सर्टिफिकेट यानी A सर्टिफिकेट देने की पेशकश की गई है।

फिल्म को A सर्टिफिकेट देने का मतलब ये है कि 18 साल के कम उम्र के बच्चे थिएटर जाकर फिल्म को नहीं देख सकते। ऐसे में अक्षय कुमार और ‘Oh My God 2’ के मेकर्स की टेंशन बढ़ गई है। हमारे सहयोगी ईटाइम्स की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, इस संबंध में मेकर्स को अभी तक ‘शो कॉज’ नोटिस नहीं भेजा गया है।

‘गदर 2’ से होगा क्लैश!
अगर फिल्म को समय पर सर्टिफिकेट मिल जाता है तो अक्षय कुमार की फिल्म का सनी देओल की Gadar 2 से तगड़ा क्लैश होगा। ये फिल्म भी 11 अगस्त 2023 को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अमीषा पटेल भी हैं। ये साल 2001 में रिलीज फिल्म ‘गदर’ का सीक्वल है, जोकि ब्लॉकबस्टर थी।

11 अगस्त 2023 को रिलीज होने वाली है OMG 2
अमित राय के डायरेक्शन में बनी OMG 2 में अक्षय कुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम धर भी हैं। ये फिल्म भी साल 2012 में रिलीज हुई ‘ओह माय गॉड’ का सीक्वल है। ये मूवी भी उस साल की हिट फिल्मों में से एक थी।

गाने में रिलीज डेट गायब
सीबीएफसी की कार्यकारी समिति द्वारा फिल्म देखने के बाद जो गाना रिलीज किया गया, उसमें रिलीज की तारीख गायब थी। रिलीज के लिए अब बहुत कम दिन बचे हैं, फिल्म की फाइनल तारीख पर अंतिम फैसला अक्षय कुमार द्वारा किए जाने की संभावना है। लेकिन इस समय वो देश से बाहर हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि हो सकता है कि फिल्म को पोस्टपोन करना पड़े।

पहले ओटीटी पर रिलीज होने वाली थी फिल्म
पहले ये मूवी ओटीटी पर रिलीज होने वाली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियो सिनेमा एप के साथ मेकर्स की डील भी चल रही थी। शायद 90 करोड़ रुपये में डील होने भी वाली थी, लेकिन फिर अचानक फिल्म को थिएटर्स में रिलीज करने का फैसला लिया गया। फैंस भी चाहते थे कि ये फिल्म सिनेमाघरों में ही रिलीज हो।

प्रमोशनल कैंपेन पर पड़ेगा असर
इस विवाद के बाद ‘ओएमजी 2’ के प्रमोशनल कैंपेन पर असर पड़ने की आशंका है। ईटाइम्स ने सुझाए गए ‘ए सर्टिफिकेशन’ और कई कट्स पर पुष्टि के लिए कई प्रयास किए तो सेंसर बोर्ड टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं था। ईटाइम्स ने निर्माताओं से भी संपर्क किया लेकिन कोई रिएक्शन नहीं मिला।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...