12 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeभोपालमुख्यमंत्री ने शौर्य स्मारक स्थित शौर्य स्तंभ पर किया पुष्प-चक्र अर्पित

मुख्यमंत्री ने शौर्य स्मारक स्थित शौर्य स्तंभ पर किया पुष्प-चक्र अर्पित

Published on

– कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य और बलिदान का स्मरण किया

भोपाल :

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कारगिल विजय दिवस पर शौर्य स्मारक स्थित शौर्य स्तंभ पर पुष्प-चक्र अर्पित कर बलिदानी सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सैनिकों के शौर्य, अदम्य साहस और बलिदान का स्मरण कर प्रदेशवासियों की ओर से श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शौर्य स्मारक पर मीडिया को दिए संदेश में कहा कि “वे थे जिन्होंने हमारे देश की एक-एक इंच-इंच जमीन दुश्मनों से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया, हमें उन पर गर्व है। श्री अटल बिहारी वाजपेई उस समय प्रधानमंत्री थे। हमारी सेनाओं ने यह दिखा दिया कि भारत माता की तरफ कोई आँख उठाकर देखेगा तो उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। आज प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में एक वैभवशाली-गौरवशाली-संपन्न-समृद्ध और शक्तिशाली भारत का निर्माण हुआ है, भारत अब महाशक्ति है।” मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हम देश की सीमाओं की सुरक्षा में लगे थल-सेना, नौ-सेना, वायु-सेना के वीर जवानों को प्रणाम करते हैं। हमें अपनी सेनाओं और देश के जवानों पर गर्व है।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

पूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके दोस्त के अपहरण का मामला...

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में 19 अप्रैल को मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर...

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: भोपाल की चांदनी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में किया टॉप

भोपाल। संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाते हैं तो अभाव भी सफलता की...