22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedअडानी के शेयरों में पैसा लगाकर मालामाल हुआ ये शख्स, 4 महीने...

अडानी के शेयरों में पैसा लगाकर मालामाल हुआ ये शख्स, 4 महीने में बना लिए 25000 करोड़

Published on

नई दिल्ली

कहते हैं कि जो जोखिम उठाने की हिम्मत रखता है, वहीं सफल हो पाता है, खासकर यह बात शेयर बाजार में निवेश पर लागू होती है। शेयर बाजार में आप जितनी जोखिम उठाते हैं, उतना अच्छा रिटर्न मिलने की मिलने की संभावना होती है। शेयर बाजार में रिस्क और रिटर्न साथ-साथ चलते हैं। ऐसा ही एक रिस्क अमेरिकी इंवेस्टमेंट फर्म ने उठाया। जीक्यूजी पार्टनर्स ने ऐसे वक्त में अडानी के शेयरों में पैसा लगाया, जब परिस्थितियां विपरीत थी। अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडानी के शेयर लगातार गिरते चले जा रहे थे। निवेशक अडानी के शेयरों से दूरी बना रहे थे। ऐसे वक्त में ग्लोबल इंवेस्टमेंट फर्म जीक्यूजी पार्टनर ने जोखिम उठाते हुए अडानी के शेयरों में निवेश किया।

जोखिम का फायदा
जो रिस्क जीक्यूजी पार्टनर्स ने उस वक्त उठाया, अब उसके नतीजे सामने आ रहे हैं। अडानी के शेयरों में तेजी के कारण इंवेस्टमेंट की मार्केट वैल्यू में इजाफा हो रहा है। अडानी समूह की अधिकांश कंपनियों के शेयरों में उछाल आया है, जिसके कारण जीक्यूजी पार्टनर्स के निवेश की कुल वैल्यू 25,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। जीक्यूजी ने अडानी के 5 शेयरों में निवेश किया है। एनआरआई निवेशक राजीव जैन की फर्म ने मार्च 2023 में अडानी की कंपनियों में 1.9 अरब डॉलर के शेयर खरीदें। फिर मई 2023 में 500 मिलियन डॉलर का निवेश किया। इसके बाद जून 2023 में 1 अरब डॉलर का और निवेश किया। अडानी के शेयरों में की गई इस बंपर खरीदारी के बाद कंपनी के शेयर तेजी के भागने लगे।

अडानी के शेयरों में लौटी तेजी
हिंडनबर्ग के हमले के बाद अडानी के शेयरों मं फिर से तेजी लौट चुकी है। अप्रैल के बाद से अब तक अडानी एंटरप्राइजेज 41 फीसदी तक उछल चुका है। इसी तरह से अडानी टोटल, अडानी गैस, अडानी विल्मर आदि के शेयर लगातार बढ़ रहे हैं। राजीव जैन से अडानी की जिन कंपनियों में पैसा लगाया है, उसका हाल देखते हैं।

  • अडानी एंटरप्राइजेज में जीक्यूजी की हिस्सेदारी 2.67 फीसदी है, जिसका वैल्यूएशन 7535 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
  • अडानी ग्रीन में 3.50 फीसदी की हिस्सेदारी है, जिसकी वैल्यू 6315 करोड़ है।
  • अडानी पोर्ट्स में 3.10 फीसदी की हिस्सेदारी है, जिसकी वैल्यू 5045 करोड़ है।
  • अडानी ट्रांसमिशन में 5.35 फीसदी की हिस्सेदारी है, जिसकी वैल्यू 4871 करोड़ है।
  • अंबुजा सीमेंट में 1.3 6फीसदी हिस्सेदारी है, जिसका वैल्यूएशन 1197 करोड़ पहुंच गया है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...