13.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यअगर आज हो जाएं लोकसभा चुनाव तो बिहार में किसे मिलेंगी सबसे...

अगर आज हो जाएं लोकसभा चुनाव तो बिहार में किसे मिलेंगी सबसे ज्यादा सीटें?

Published on

पटना

देश के सियासी दलों ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन को I.N.D.I.A. नाम दिया है। लोकसभा चुनाव की दृष्टि से यूपी और बिहार को सबसे बहुत महत्वपूर्ण राज्य माना जाता है। न्यूज चैनल इंडिया टीवी ने CNX के साथ मिलकर वर्तमान हालात में लोकसभा चुनाव को लेकर ओपिनियन पोल किया है। बिहार राज्य को लेकर इस ओपिनियन पोल ने चौंकाने वाले नतीजे दिए हैं।

इंडिया टीवी-सीएनएस ओपिनियन पोल के अनुसार, वोट शेयर के मामले में बिहार में बीजेपी बाजी मार सकती है। बिहार में बीजेपी को सबसे ज्यादा 34 फीसदी वोट मिल सकता है। बीजेपी के बाद जेडीयू को 19%, राजद को 18%, कांग्रेस को 8%, एलजेपी (आर) को 6% और बाकी अन्य दलों को 15 % वोट मिल सकते हैं।

बात अगर लोकसभा सीटों की करें तो इस ओपिनियन पोल में बीजेपी को सबसे ज्यादा 20 लोकसभा सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। ओपिनियन पोल में बीजेपी को 20 लोकसभा सीटें मिलने की बात कही जा रही है। बीजेपी के बाद नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को 7, लालू यादव की पार्टी राजद को 7, कांग्रेस को 2, चिराग पासवान की पार्टी को 2, पशुपति पारस की पार्टी को 1 और HAM को एक लोकसभा सीट मिलने का अनुमान है।

किस रिजन में कौन जीतेगा कितनी सीटें?
ओपिनियन पोल में अनुमान जताया गया है कि उत्तरी बिहार में एनडीए को 8 और विपक्ष को 4 सीटें मिल सकती हैं। मिथिलांचल में 9 सीटों में 6 सीटें एनडीए जीत सकता है और 3 सीटों पर विपक्षी दल बाजी मार सकते हैं। सीमांचल में 3 सीटें एनडीए और 4 सीटें विपक्षी दल जीत सकते हैं। सीमांचल में अल्पसंख्यकों की तादाद ज्यादा है। मगध-भोजपुर में एनडीए को 7 लोकसभा सीटें और विपक्षी दलों को 5 लोकसभा सीटें मिलने का अनुमान है।

2019 में क्या रहा रिजल्ट
2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी और जदयू साथ थे। एनडीए में लोजपा भी शामिल थी। इस चुनाव में एनडीए ने 40 में से 39 सीटें जीती थीं। राज्य में मुस्लिम बाहुल्य किशनगंज जिले में कांग्रेस के उम्मीदवार को 34,466 वोटों से जीत मिली थी। राज्य में बीजेपी को सबसे ज्यादा 17 सीटें मिली थीं। नीतीश की पार्टी जदयू को 16 सीटें नसीब हुईं और लोजपा अपने हिस्से में आई सभी 6 सीटें जीतने में सफल रही। इस बार बदले घटनाक्रम में नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ हैं।

झारखंड में NDA को 13
2019 लोकसभा चुनाव में एनडीए ने बिहार में क्लीन स्वीप किया था। 40 में से 39 सीटों पर एनडीए की जीत हुई थी। झारखंड की बात करें तो यहां एनडीए को 13 और कांग्रस अलायंस (इंडिया) को एक सीट मिल सकती है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...