13.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यअगर दिल्ली-पंजाब में हुआ AAP-कांग्रेस का गठबंधन तो क्या होगा परिणाम? जानिए...

अगर दिल्ली-पंजाब में हुआ AAP-कांग्रेस का गठबंधन तो क्या होगा परिणाम? जानिए ओपिनियन पोल का अनुमान

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस कड़ी में क्षेत्रीय दल भी इधर-उधर गठबंधन में शामिल हो रहे हैं। कोई दल NDA में जा रहा है तो कोई दल I.N.D.I.A. के साथ अपनी जुगलबंदी कर रहा है। इस लिहाज से INDIA TV-CNX ने एक चुनावी सर्वे किया है।

दिल्ली में पांच सीटों पर बीजेपी मार सकती बाजी
INDIA TV-CNX के इस ओपिनियन पोल के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में बीजेपी अपने दम पर 7 में से 5 सीटें जीतती हुई दिख रही है। वहीं अगर दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक साथ मिलकर चुनाव लड़ती हैं तो दोनों पार्टियां मिलकर केवल दो सीटों पर ही जीत हासिल कर सकती हैं। वहीं अगर मत प्रतिशत की बात करें तो यहां बीजेपी 49%, आप 29%, कांग्रेस 19% और अन्य 3% वोट हासिल कर सकते हैं।

पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 7 सीटों पर जमाया था कब्जा
पिछले लोकसभा चुनाव की बात करें तो दिल्ली की सातों सीटों पर बीजेपी ने कब्जा जमाया था। हालांकि, विधानसभा चुनाव में यहां कहानी पलट जाती है। लोकसभा चुनाव में जहां बीजेपी एकतरफा जीत हासिल करती है तो वहीं विधानसभा में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलता है।

पंजाब में बीजेपी को लग रहा बड़ा झटका
INDIA TV-CNX के इस ओपिनियन पोल के मुताबिक, पंजाब में यदि आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ सीट साझा करती है तो I.N.D.I.A. गठबंधन को बड़ी जीत मिलती दिखाई दे रही है। I.N.D.I.A. गठबंधन राज्य की सभी 13 सीटों पर कब्जा कर सकता है, जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का खाता भी नहीं खुलता हुआ दिखाई दे रहा है। बता दें, राज्य में AAP की प्रचंड बहुमत से जीत के बाद भगवंत मान 2022 में पंजाब के मुख्यमंत्री बने थे।

इंडिया टीवी-सीएनएक्स ओपिनियन पोल का अनुमान है कि अगर अभी लोकसभा चुनाव होते हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन विपक्षी गठबंधन I.N.D.IA. पर मजबूत बढ़त हासिल करेगा।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...