15.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeभोपालजब तक इंदौर में रहेंगे अमित शाह, तब तक ड्रोन उड़ाने पर...

जब तक इंदौर में रहेंगे अमित शाह, तब तक ड्रोन उड़ाने पर रहेगी रोक, लागू रहेगी धारा 144

Published on

इंदौर

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार और रविवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वहीं उनके दौरे के मद्देनजर सुरक्षाबलों ने कई गाइडलाइन जारी की है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के मद्देनजर 29 से 30 जुलाई के बीच मध्य प्रदेश के इंदौर में चिन्हित स्थानों पर ड्रोन, पैराग्लाइडर, गर्म हवा के गुब्बारे और ऐसी अन्य वस्तुओं के संचालन पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।

बीजेपी एमपी चुनाव की तैयारियों में जुटी
मध्य प्रदेश में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी तैयरियों में जुट गई है। इसी के तहत अमित शाह भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बातचीत करने के लिए शनिवार और रविवार को भोपाल और इंदौर का दौरा करेंगे।

इंदौर के एक पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा, “शहर के देवी अहिल्याबाई होल्कर हवाई अड्डे, कनकेश्वरी गरबा मैदान, जावरा कंपाउंड में भाजपा कार्यालय और विजय नगर क्षेत्र में एक होटल के 3 किमी के दायरे में आपराधिक प्रक्रिया संहिता (CRPC) की धारा 144 के तहत ड्रोन, पैराग्लाइडर, गर्म हवा के गुब्बारे और अन्य वस्तुओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि ऐसी उड़ने वाली वस्तुओं पर प्रतिबंध का आदेश इंदौर के पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर द्वारा जारी किया गया है। हालांकि ये प्रतिबंध कमर्शियल विमानों पर लागू नहीं होगा।

वहीं गृह मंत्री के दौरे के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि अमित शाह का रविवार को इंदौर का दौरा करने का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि वह कनकेश्वरी गरबा मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और जानापाव कुटी में भगवान परशुराम की जन्मस्थली भी जाएंगे।

दो दिन पहले भी मध्य प्रदेश के दौरे पर थे अमित शाह
बता दें कि दो दिन पहले भी अमित शाह भोपाल के दौरे पर थे। अमित शाह ने मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक किया था। भोपाल स्थित बीजेपी दफ्तर में अमित शाह ने करीब 3 घंटे तक बैठक की और चर्चा की। यह बैठक रात करीब 8 बजे शुरू हुई थी और आधी रात तक चली थी।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

पूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके दोस्त के अपहरण का मामला...

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में 19 अप्रैल को मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर...

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: भोपाल की चांदनी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में किया टॉप

भोपाल। संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाते हैं तो अभाव भी सफलता की...