13.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
HomeभोपालMP: 10 साल की बच्ची से गैंगरेप करने वाले आरोपियों के घर...

MP: 10 साल की बच्ची से गैंगरेप करने वाले आरोपियों के घर चला बुलडोजर

Published on

सतना,

मध्य प्रदेश के मैहर में नाबालिग के साथ किए गए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सख्ती दिखाते हुए राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान के आदेश पर आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया गया है. आरोपी रविंद्र चौधरी का उदयपुर में स्थित घर ढहाया गया है तो वहीं अतुल बढ़ौलिया के मलियान टोला में स्थित घर पर भी बुलडोजर एक्शन हुआ है.

मैहर प्रशासन ने शनिवार सुबह ही पहुंचकर आरोपियों घर बुलडोजर की कार्रवाई की है. एक्शन के दौरान एसडीएम सुरेश जादव, एसडीओपी लोकेश डावर सहित भारी तादाद में पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे. बता दें कि दोनों आरोपियों ने 10 साल की मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप को अंजाम दिया है. लड़की का इलाज फिलहाल रीवा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी मंदिर प्रबंधन में दैनिक वैतिन भोगी कर्मचारी हैं. गुरुवार दोपहर 2 बजे दोनों लड़की को बहला-फुसलाकर मां शारदा मंदिर के पास पहाड़ियों पर ले गए. यहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और मारपीट भी की. खून से सनी मासूम को गंभीर हालत में बच्ची को उसके परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था.

14 दिन की कस्टडी में भेजे गए आरोपी
एसडीओपी लोकेश डावर के मुताबिक लड़की के शरीर पर काटे जाने के कई निशान हैं. लड़की के प्राइवेट पार्ट में लाठी डालने की बात भी सामने आई है. हालांकि, इसकी पुष्टि मेडिकल जांच के बाद ही हो सकेगी. आरोपियों के नाम रवींद्र कुमार रवि और अतुल भदोलिया हैं. दोनों की उम्र 30 साल है. दोनों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा
वारदात के बाद मंदिर प्रबंधन ने दोनों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है. मंदिर प्रबंधन ने बयान जारी कर कहा है कि आरोपियों के कारण मंदिर की छवि खराब हुई है. वारदात के बाद परिजनों ने सिविल अस्पताल में जमकर हंगामा भी किया. बताया जा रहा है कि एक आरोपी मंदिर समिति की गौशाला का सिक्योरिटी गार्ड है तो वहीं, दूसरा वेदशाला में चपरासी है.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

नगर निगम में फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त की जांच तेज, करोड़ों के भुगतान की परतें खुलेंगी

भोपाल भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपए के...