13.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यराजस्थान की एक और अंजू! बॉयफ्रेंड से मिलने पाकिस्तान जा रही थी,...

राजस्थान की एक और अंजू! बॉयफ्रेंड से मिलने पाकिस्तान जा रही थी, जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ी गई

Published on

जयपुर

राजस्थान के अलवर जिले में रहने वाली एक युवती अंजू पिछले दिनों अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान पहुंच गई थी। पति और दो बच्चों को छोड़कर पाकिस्तानी प्रेमी के पास पहुंचने का मामला अभी शांत ही नहीं हुआ कि राजस्थान में अंजू जैसी एक और कहानी सामने आ गई। शुक्रवार 28 जुलाई की दोपहर को सीकर की एक लड़की जयपुर एयरपोर्ट पहुंची। उसने एयरपोर्ट के टिकट काउंटर से लाहौर जाने का टिकट मांगा। हैरानी की बात यह है कि नाबालिग लड़की के पास कोई पासपोर्ट, वीजा और कोई अन्य दस्तावेज नहीं थे। इसके बावजूद भी वे पाकिस्तान जाने की कोशिश कर रही थी।

नाबालिग लड़की ने खुद को बताया पाकिस्तानी
जयपुर एयरपोर्ट से कोई भी फ्लाइट पाकिस्तान नहीं जाती है। इसके बावजूद भी नाबालिग लड़की ने जयपुर एयरपोर्ट पहुंच कर लाहौर जाने का टिकट मांगा। काउंटर पर बैठे कर्मचारियों ने लड़की को बातों में उलझाया और उससे दस्तावेज मांगने के साथ ही सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी गई। एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के सुरक्षा अधिकारी काउंटर पर पहुंचे और लड़की से पाकिस्तान जाने का कारण पूछा। इस पर लड़की ने जवाब दिया कि वह पाकिस्तानी है। तीन साल पहले वे भारत आई थी, अब वापस जाना चाहती है। पाकिस्तानी लड़की के बिना पासपोर्ट के भारत आने की सूचना मिलने पर जयपुर पुलिस, इंटेलीजेंस और एटीएस के अधिकारियों को सूचना दी गई।

सुरक्षा एजेंसियों को खूब छकाया
दोपहर करीब तीन बजे जयपुर पुलिस को लड़की के बारे में जानकारी मिली तो अधिकारी मौके पर पहुंचे। एटीएस और इंटेलीजेंस के अधिकारी भी जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। नाबालिग लड़की से करीब 4 घंटे तक पूछताछ की गई। बार बार वह खुद को पाकिस्तानी बताती रही। उसने अपना नाम गजल बताया। पुलिस इसकी तस्दीक में जुटी रही तो आखिर में लड़की बताया कि वह सीकर जिले के श्रीमाधोपुर की रहने वाली है। इन दिनों जयपुर के पास चौमू में रह रही है। लड़की के पास उसकी पहचान का कोई दस्तावेज नहीं था। आखिर में लड़की की ओर से बताए गए मोबाइल पर उसके परिजनों से बात की गई। परिजन नाबालिग को लेने के लिए जयपुर पहुंचे।

प्रेमी से मिलने जा रही थी पाकिस्तान
17 वर्षीय यह लड़की पिछले एक साल से इंस्ट्राग्राम चलाती है। इस दौरान पाकिस्तान के एक युवक से उसकी दोस्ती हो गई। दोनों के बीच कई दिनों से चेटिंग होती रही। डीसीपी ज्ञानचंद यादव ने बताया कि लड़की को उसके बॉयफ्रेंड ने प्रेमजाल में फंसाकर पाकिस्तान आने की बात कही। इस पर नाबालिग जयपुर एयरपोर्ट पहुंची और लाहौर जाने का टिकट मांगा। हालांकि लड़की के पास महज एक हजार रुपए ही थे। एयरपोर्ट पहुंचने से पहले लड़की ने एक बुर्का भी खरीद लिया था।

कई लड़कियों से दोस्ती है पाकिस्तानी युवक की
पुलिस की पूछताछ में नाबालिग लड़की ने बताया कि वह पिछले एक साल से लाहौर निवासी असलम से बात करती है। उसने यह भी बताया कि उसकी कई सहेलियां भी असलम से बातें करती हैं। ऐसे में पुलिस ने नाबालिग के मोबाइल को जब्त किया है। यह पता लगाया जा रहा है कि और कितनी लड़कियां हैं जो पाकिस्तानी युवक से बातें करती हैं। सुरक्षा एजेंसियां पाकिस्तानी युवक के इंस्टाग्राम अकाउंट की भी जांच कर रही है।

12वीं की टॉपर रही है नाबालिग
पूछताछ में पता चला कि जो नाबालिग लड़की पाकिस्तानी प्रेमी से मिलने के लिए लाहौर जाना चाहती थी। वह पढ़ाई में काफी होशियार है। 12वीं क्लास में वह अपने स्कूल की टॉपर रही है। पढ़ाई में इतनी होशियार लड़की आखिर कैसे एक पाकिस्तानी नागरिक के झांसे में फंस गई। यह जानकर सब हैरान हैं।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...