11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्य'BJP नेताओं को पागलखाने भेजने की जरुरत', I.N.D.I.A. को विपक्ष कहने पर...

‘BJP नेताओं को पागलखाने भेजने की जरुरत’, I.N.D.I.A. को विपक्ष कहने पर भड़के RJD विधायक भाई वीरेंद्र

Published on

पटना

आरजेडी के मनेर से विधायक भाई वीरेंद्र ने बीजेपी के उस बयान पर नाराजगी जाहिर की है जिसमें बीजेपी के नेता ने कहा कि वह I.N.D.I.A. का नाम नहीं लेंगे। वो I.N.D.I.A. को विपक्ष कह कर संबोधित करेंगे। इस पर भाई वीरेंद्र ने दो टूक कहा कि बीजेपी नेताओं को पागलखाने भेजने की जरुरत है। पूरा मामला तब सामने आया जब बीजेपी की तरफ से ऐलान किया गया कि वह I.N.D.I.A. नाम लेकर विपक्ष का महिमामंडन नहीं करेंगे। भाई वीरेंद्र ने कहा कि इनको भारत से प्रेम नहीं है। इन्हें सिर्फ अपनी गद्दी से प्रेम है।

आरजेडी विधायक की बीजेपी को नसीहत
दरअसल, राज्यसभा में बीजेपी सांसद नरेश बंसल ने देश का नाम INDIA हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश का नाम सदियों से भारत ही रहा है और इसी नाम से उसे पुकारा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत का अंग्रेजी नाम इंडिया शब्द अंग्रेजों की गुलामी का प्रतीक है। इसी बीच बीजेपी के कुछ नेताओं की ओर से कहा गया कि विपक्षी गठबंधन का यह नया नाम I.N.D.I.A. कहीं से भी उचित नहीं है। इसलिए वो इसकी जगह अपनी तरफ से ‘विपक्ष’ कह कर संबोधित करेंगे। इसे लेकर भाई वीरेंद्र ने बीजेपी पर अटैक किया। उन्होंने I.N.D.I.A को विपक्ष कहने पर नाराजगी जताते ऐसे बीजेपी नेताओं को पागलखाने भेजने की नसीहत दे डाली।

भाई वीरेंद्र के ये कैसे बोल
भाई वीरेंद्र ने कहा कि भारत में कई अच्छे पागलखाने हैं जहां बीजेपी के नेताओं को भर्ती किए जाने की जरुरत है। उन्होंने बिहार में भी पागलखाना होने की बात कही। साथ ही साथ शायराना अंदाज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि देश को लूट लिया मिल के हुस्न वालों ने, उजला बाल और उजली दाढ़ी वालों ने। ये किस पर आरोप लगा रहे। कहां से पैसा आया जो हर जिले में आलीशान बिल्डिंग में उनकी पार्टी का कार्यालय चल रहा।

‘ऐसे लोगों को पागलखाने में भर्ती कर दिया जाए’
आरजेडी विधायक ने कहा कि हमको लगता है हमारे देश में कई पागलखाने हैं। हमारे बिहार के कोइलवर में है, रांची में भी है और देश के कई कोनों पागलखाने हैं। हमको लगता है कुछ लोग विचलित हो गए हैं। सरकार को भी मैं आग्रह करूंगा कि ऐसे लोगों को पागलखाने में भर्ती कर दिया जाए।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...