11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यपार्टी का 'नट-बोल्ट टाइट' करने में जुटे नीतीश, अब पूर्व MP-MLA-MLC को...

पार्टी का ‘नट-बोल्ट टाइट’ करने में जुटे नीतीश, अब पूर्व MP-MLA-MLC को CM हाउस से बुलावा

Published on

पटना

लोकसभा चुनाव 2024 में करीब 10 महीने का वक्त बचा है। इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी का ‘नट-बोल्ट टाइट’ करने में जुटे हैं। अब पूर्व सांसदों, विधायकों और विधान पार्षदों से वन-टू-वन मिलने के लिए बुलावा भेजे हैं। इससे पहले मौजूदा सांसदों, विधायकों और विधान पार्षदों से एक-एक कर मिल चुके हैं। उनका फीडबैक ले चुके हैं। हाल ही में कई न्यूज चैनलों के सर्वे रिपोर्ट में जेडीयू के लिए बहुत अच्छी खबर नहीं आई है, इसे देखते हुए नीतीश के इस अभियान को अहम माना जा रहा है।

अब पूर्व MP-MLA-MLC से मुलाकात
अगस्त 2022 में बीजेपी से अलग होकर आरजेडी के साथ नीतीश कुमार सत्ता में आए। हालांकि उन्होंने 2019 लोकसभा और 2020 विधानसभा चुनाव बीजेपी के साथ लड़ा था। ऐसे में वोटबैंक को बचाने के लिए लगातार सांसदों, विधायकों और विधान पार्षदों से फीडबैक ले रहे हैं। इसी कड़ी में अब पूर्व सांसदों, विधायकों और विधान पार्षदों से वन-टू-वन मिलने का फैसला किया है। एक-एक कर इनको मिलने के लिए सीएम आवास बुलाया जा रहा है। पार्टी के नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक से फीडबैक लेने में जुटे हैं। नीतीश कुमार ये जानना चाहते हैं कि आखिर ग्राउंड पर क्या चल रहा है?

2024 की रण से पहले फीडबैक ले रहे नीतीश
पार्टी के पूर्व सांसदों, विधायकों और विधान पार्षदों से मिलने का सिलसिला रविवार से शुरू हो चुका है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री इन नेताओं से ये फीडबैक ले रहे हैं कि उनके इलाके में किस तरह का राजनीतिक माहौल है? साथ ही साथ जेडीयू संगठन की सक्रियता पर सवाल पूछे जाने की उम्मीद है। केंद्र सरकार की नीतियों के बारे में लोग क्या सोच रहे हैं, ये भी नीतीश कुमार जानने की कोशिश करेंगे।

मौजूदा MP-MLA-MLC से मिल चुके हैं
इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी के सांसद, राज्यसभा सदस्य, विधायक और विधान पार्षदों से मिल चुके हैं। वो भी मुलाकात वन-टू-वन ही रही थी। तब सीएम ने विकास से जुड़ी योजनाओं के बारे में फीडबैक लिया था।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...