9.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्य'बौद्ध मठ तोड़कर बनाए गए मंदिर', स्वामी प्रसाद के बयान पर बोलीं...

‘बौद्ध मठ तोड़कर बनाए गए मंदिर’, स्वामी प्रसाद के बयान पर बोलीं मायावती- BJP में थे तब क्यों नहीं उठाया मुद्दा

Published on

नई दिल्ली,

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि वह चुनाव से पहले समुदायों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. बौद्ध और मुस्लिम समुदाय उनके बहकावे में नहीं आएंगे.

मायावती ने कहा कि सपा नेता स्वामी प्रसाद ने बयान दिया था कि बद्रीनाथ समेत कई मंदिर बौद्ध मठों को तोड़कर बनाया गया था. इसके अलावा ज्ञानवापी मस्जिद के अलावा कई प्रमुख मंदिरों का भी आधुनिक सर्वे किया जाना चाहिए. ये विशुद्ध राजनीतिक बयान है, जो नए विवाद को जन्म दे रहा है.

मायावती ने ट्वीट कर मौर्य से यह भी पूछा कि बीजेपी सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने कभी ऐसी मांग क्यों नहीं उठाई. बीएसपी सुप्रीमो ने कहा, “मौर्य लंबे समय तक बीजेपी सरकार में मंत्री थे. उन्होंने इस संबंध में अपनी पार्टी और सरकार पर इतना दबाव क्यों नहीं डाला? और अब चुनाव के समय इस तरह का धार्मिक विवाद पैदा कर रहे हैं. बौद्ध और मुस्लिम समुदाय उनके बहकावे में नहीं आएंगे.”

क्या कहा था स्वामी प्रसाद ने?
सपा के राष्ट्रीय महासचिव मौर्य ने हाल ही में दावा किया था कि हिंदू तीर्थस्थल बद्रीनाथ 8वीं शताब्दी तक एक बौद्ध मठ था. सपा नेता ने यह भी कहा कि अधिकारियों को इस बात का सर्वेक्षण करना चाहिए कि जहां अब ज्ञानवापी मस्जिद है, वहां मंदिर से पहले क्या था. उन्होंने कहा था, “अगर सर्वे करना ही है तो इस बात का भी सर्वेक्षण होना चाहिए कि मंदिर से पहले वहां क्या था. हिंदू धर्म के सभी स्थान पहले बौद्ध मठ थे. बौद्ध मठों को तोड़कर मंदिर बनाए गए थे.”

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की भी आई प्रतिक्रिया
स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया भी सामने आई थी. शंकराचार्य ने कहा ”हमने स्वामी प्रसाद मौर्य को टेलीफोन किया था, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई. जिस तरह का वक्तव्य फैलाया जा रहा है वह यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि आठवीं शताब्दी तक बद्रीनाथ बौद्ध तीर्थ था और बौद्ध तीर्थ को समाप्त कर बद्रीनाथ जी का मंदिर बनाया. स्वामी प्रसाद मौर्य ना तो धर्म शास्त्र के विद्वान हैं ना ही इतिहास के विद्वान हैं, वह राजनीतिज्ञ हैं राजनीति को चमकाने के लिए बीच-बीच में ऐसे बयान देते रहते हैं. सनातन धर्म की भावनाओं को बार-बार ठेस पहुंचाते रहते हैं, इससे पहले भी उन्होंने रामचरितमानस को जलाने के लिए प्रेरित किया था.’

रामचरितमानस को लेकर दिया था बयान
मौर्य ने इस साल जनवरी में एक और विवाद खड़ा कर दिया था जब उन्होंने तुलसीदास के रामचरितमानस में कुछ छंदों को हटाने की मांग की थी. उनका दावा था कि ये पंक्तियां जाति के बारे में बात करते हैं और समाज के एक बड़े वर्ग का अपमान करते हैं.

ज्ञानवापी सर्वे मामले में 3 अगस्त को आएगा फैसला
बता दें कि ज्ञानवापी सर्वे मामले में गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. कोर्ट 3 अगस्त को फैसला सुनाएगी. तब तक ASI सर्वे पर रोक जारी रहेगी. वाराणसी की जिला अदालत ने हाल ही में भारतीय पुरातत्व विभाग (एएसआई) को वज़ू खाना को छोड़कर ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण करने का आदेश दिया था, लेकिन इसके खिलाफ मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जिसने हाई कोर्ट को मामले की सुनवाई करने का निर्देश दिया.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...