9.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeखेलभारतीय खिलाड़ियों पर पैसा और घमंड हावी है! कपिल देव ने सुनाई...

भारतीय खिलाड़ियों पर पैसा और घमंड हावी है! कपिल देव ने सुनाई खरी-खरी

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर 1983 के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों को खरी-खरी सुनाई है. कपिल देव ने पहले तो भारतीय खिलाड़ियों के आत्मविश्वास की जमकर तारीफ की. मगर इसके बाद ही यह भी कहा कि खिलाड़ी खुद को सबकुछ जानने वाला सर्वज्ञ मानते हैं. उन्हें किसी की सलाह लेने की जरूरत ही महसूस नहीं होती है. कपिल देव ने ‘द वीक’ से कहा, ‘मतभेद तो सभी में होते हैं, लेकिन इन भारतीय खिलाड़ियों के बारे एक अच्छी बात यह है कि उनमें काफी आत्मविश्वास है. मगर निगेटिव पॉइंट यह भी है कि वो सबकुछ जानते हैं.’

अनुभवी व्यक्ति हमेशा मदद कर सकता है
उन्होंने कहा, ‘मैं यह तो नहीं जानता कि इसे किस तरह बेहतर तरीके से रखा जाए. मगर वो काफी आत्मविश्वासी हैं. मगर उन्हें लगता है कि जैसे- आपको किसी से कुछ पूछने की जरूरत ही नहीं है. जबकि मेरा मानना है कि एक अनुभवी व्यक्ति हमेशा आपकी मदद कर सकता है.’

क्रिकेटर्स को लगता है कि उन्हें सबकुछ आता है
पूर्व कप्तान ने यह भी कहा कि पैसे के साथ अहंकार भी आता है. उन्होंने यह भी माना है कि कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिनका अहंकार उन्हें सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज से भी सलाह लेने से रोक देता है. कपिल देव ने कहा, ‘कई बार ऐसा होता है कि ज्यादा पैसे आते हैं, तो उसके साथ अहंकार भी आता है. इन क्रिकेटर्स को लगता है कि उन्हें सबकुछ आता है. यही बड़ा अंतर भी है.’

उन्होंने कहा, ‘मैं कहना चाहूंगा कि यहां कई ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्हें मदद की जरूरत है. जब सुनील गावस्कर वहां हैं, तो आप उनसे बात क्यों नहीं कर सकते? अंहकार कहां है? ऐसा कोई अहंकार नहीं है. उन्हें लगता है कि हम काफी अच्छे हैं. हो सकता है कि वो अच्छे हों, लेकिन 50 सीजन तक क्रिकेट देखने वाले व्यक्ति से भी मदद लेनी चाहिए. वो चीजों को जानता है. कभी-कभी किसी को सुनने से भी आपके विचार बदल जाते हैं.’

विंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में मिली करारी हार
बता दें कि भारतीय टीम इस समय वेस्टइंडीज दौरे पर है, जहां उसे मेजबान विंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में 6 विकेट से हार का सामना पड़ा. टीम इंडिया ने सिर्फ 182 रनों का टारगेट दिया था, जिसे विंडीज ने 80 गेंद बाकी रहते हासिल कर सीरीज 1-1 से बराबरी कर ली.

अब वनडे सीरीज का तीसरा एवं निर्णायक मैच 1 अगस्त को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा. बता दें कि दूसरे वनडे में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं खेले थे. हार्दिक पंड्या ने कमान संभाली थी. लगातार क्रिकेट खेलने और एक नई रणनीति के तहत रोहित और कोहली ने आराम लिया था. वो तीसरे मैच में खेलते दिखेंगे.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...