8.2 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यलोकसभा चुनावों से पहले गुजरात में पाटीदारों की बड़ी मांग, लव मैरिज...

लोकसभा चुनावों से पहले गुजरात में पाटीदारों की बड़ी मांग, लव मैरिज पर सरकार बनाए नया कानून

Published on

अहमदाबाद

गुजरात में पाटीदार आंदोलन के बाद पहली बार महेसाणा में सरदार पटेल ग्रुप (एसपीजी) की अगुवाई में बड़ा सम्मेलन आयोजित किया है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत समाज के तमाम बड़े नेता एक मंच पर जुटे। इस मौके पर पाटीदार समाज की तरफ से लव मैरिज (प्रेम विवाह) के कानून में नई शर्त जोड़ने का मुद्दा उठाया गया। पाटीदार समाज की तरफ से मांग की गई कि लव मैरिज में माता-पिता की स्वीकृति जरूरी की जाए। इसके लिए सरकार नया कानून बनाए। सरदार पटेल ग्रुप की अगुवाई में ही 2015 के गुजरात में पाटीदार आंदोलन हुआ था। जिसकी अगुवाई हार्दिक पटेल ने की थी। यह पहला मौका है जब सरदार पटेल ग्रुप की अगुवाई में बड़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ।

लव मैरिज के नहीं खिलाफ
सरदार पटेल ग्रुप (SPG) ने प्रेम विवाह में माता-पिता की स्वीकृति की मांग पहले भी उठाई थी, लेकिन ग्रुप ने अब समाज के बड़े कार्यक्रम में लव मैरिज पर नए लॉ की मांग उठाई है। सम्मेलन में मौजूद एक पदाधिकारी ने कहा कि हमारी मांग है कि लव मैरिज में माता-पिता की दस्तखत होनी जरूरी की जाए। अगर ऐसा संभव नहीं हैं तो कम से कम दोनों पक्षों से ब्लड रिलेशन में आने वाले संबंधी के दस्तखत होने का विकल्प रखा जाएगा। एसपीजी से जुड़ी महिला पदाधिकारी ने कहा कि यह सिर्फ पाटीदार समाज की मांग नहीं है बल्कि सर्व समाज की मांग है। जिसे आज सरदार पटेल ग्रुप ने उठाया है। पदाधिकारी ने कहा कि लड़कियों को प्रेम फंसाकर ले जाते हैं। इसके बाद धर्म परिवर्तन तक की घटनाएं भी होती है। महिला पदाधिकारी ने कहा हम लव मैरिज के खिलाफ नहीं है, लेकिन इसमें यह प्रावधान जोड़ा जाना चाहिए ताकि बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

उम्र बढ़ाने की भी है मांग
गुजरात में पाटीदार समाज की एक और मांग है कि महिलाओं की कानूनी शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 साल की जाए। पाटीदार समाज की बड़ी संस्थाएं इस मुद्दे पर एकमत हो चुकी हैं। पिछले साल इस सिलसिले में एक बैठक भी हुई थी। तब यह फैसला हुआ था कि समुदाय की तरफ से सरकार के सामने यह मांग रखी जाएगी। गुजरात विधानसभा में पाटीदार समाज के विधायकों की संख्या 47 है।

गेनीबेन भी कर चुकी हैं मांग
गुजरात में कांग्रेस की इकलौती महिला विधायक गेनीबेन ठाकाेर भी इस मुद्दे पर आवाज बुलंद कर चुकी हैं। गेनीबेन ने सरकार से मांग की थी कि लव मैरिज के बढ़ रहे अपराध और धर्म परिवर्तन के मामलो को रोकने के लिए सरकार लव मैरिज में माता पिता की दस्तखत को अनिवार्य करे। जब तक ऐसा नहीं हो तब तक शादी को वैध नहीं माना जाए। इस मुद्दे पर गेनीबेन के समर्थन के कुछ और नेता आए थे। उत्तर गुजरात में लव मैरिज के मामले हाल के सालों में काफी ज्यादा बढ़े हैं। सरदाप पटेल ग्रुप की अगुवाई में इस बड़े कार्यक्रम में भारी संख्या में पाटीदार समुदाय के लोग मौजूद रहे। इनमें महिलाओं की बड़ी संख्या रही। कार्यक्रम में राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल, मौजूदा स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल और पूर्व गृह राज्य मंत्री रजनी पटेल भी मौजूद रहे।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...