8.2 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यगुजरात की कमान संभालने के बाद एक्शन मोड में गोहिल, सीधी मुलाकात...

गुजरात की कमान संभालने के बाद एक्शन मोड में गोहिल, सीधी मुलाकात में पार्टी नेताओं से की दो टूक बात

Published on

अहमदाबाद

लोकसभा चुनावों में तीसरी बार मोदी सरकार को रोकने में जुटी कांग्रेस ने गुजरात को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति (GPCC) के नए प्रदेश प्रमुख शक्ति सिंह गोहिल की अगुवाई में एक बड़ी बैठक हुई। इस बैठक में शक्ति सिंह गोहिल ने दो टूक कहा कि जो सक्रिय नहीं हैं। वे सभी पद छोड़ दें। गोहिल ने कहा कि कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता को सम्मान के साथ पार्टी में पद दिया जाएगा। गोहिल गुजरात में पार्टी को फिर से शक्ति देने में जुटे हैं। उनकी पहली परीक्षा 2024 के लोकसभा चुनावों में होनी है।

‘छोड़ दें अपना पद’
गुजरात कांग्रेस के चीफ शक्ति सिंह गोहिल ने 33 जिला और आठ शहर प्रमुखों की पहली बैठक में साफ कर दिया किया। पार्टी के तरक्की उसी को मिलेगी जो समर्पित होकर काम करेगी। राजीव भवन में आयोजित इस बैठक में गुजरात कांग्रेस के सभी जिलों और शहरों के अध्यक्ष मौजूद रहे। लंबे समय बाद पार्टी मुख्यालय में व्यवस्थित तरीके संवाद बैठक का आयाेजन किया गया। गोहिल ने कहा जो सक्रिय नहीं है वे स्वेच्छा से अपना पद छोड़कर युवाओं के लिए जगह बनाएं। पिछले महीने ही जगन्नाथ यात्रा से एक दिन पहले शक्ति सिंह गोहिल ने गुजरात की कमान संभाली थी।

गोहिल ने दिया ‘शक्ति’ मंत्र
गोहिल ने कहा कि शहर और जिला प्रमुखों से कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। इसके साथ ही स्थानीय संगठन की मजबूती पर काम करें। गोहिल ने यह भी कहा कि स्थानीय जनसंपर्क बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्थानीय क्षेत्र पर विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को पार्टी से जोड़ें। गोहिल ने कहा यह समय की मांग है। इसके साथ ही गोहिल ने शहर और जिला अध्यक्षों से कहा कि पुराने लोगों को सक्रिय करें। बतौर जिला प्रमुख ऐसे लोगों से मेलजोल बढ़ाएं। इसके साथ ही गोहिल ने कहा जो प्रभारी हैं। वे भ्रमण करके चुनान लड़ने वाले प्रत्याशियों को सक्रिय करके पार्टी में शामिल करें। बैठक में विधानसभा कांग्रेस पार्टी के उपनेता शैलेश परमार, एआईसीसी मंत्री और संगठन सह-अध्यक्ष उषा नायडू जी, रामकिशन ओझा और बी एम संदीप मौजूद रहे।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...