8.2 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeखेल'मेरा घर जला दिया...', मणिपुर हिंसा को लेकर छलका इस स्टार खिलाड़ी...

‘मेरा घर जला दिया…’, मणिपुर हिंसा को लेकर छलका इस स्टार खिलाड़ी का दर्द

Published on

नई दिल्ली,

भारत का पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर लगभग 3 महीने से जातीय हिंसा की आग में झुलस रहा है. वहां के दो समुदाय कुकी और मैतेई के बीच बड़े पैमाने पर हिंसक झड़पें हुईं. 3 मई को शुरू हुई हिंसा ने मणिपुर के लोगों की जिंदगी पूरी तरह तबाह करके रख दी है. हिंसा में 150 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, वहीं हजारों लोग घायल हुए. हिंसा में बड़े स्तर पर बवाल, तोड़फोड़ और आगजनी हुई, जिसमें करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है.

चिंगलेनसाना के घर को जला दिया गया
इस हिंसा के चलते हजारों लोग विस्थापित हो चुके हैं. भारतीय फुटबॉलर चिंगलेनसाना सिंह भी इस हिंसा से बुरी तरह प्रभावित हुए. इस हिंसा ने चिंगलेनसाना का घर नष्ट कर दिया और उनके गांव को तबाह कर दिया. उनका परिवार किसी तरह जान बचा पाया. जब यह दुखद वाकया हुआ तब चिंगलेनसाना हैदराबाद एफसी टीम के साथ केरल के कोझिकोड में थे. चिंगलेनसाना सिंह चुराचांदपुर जिले के खुमुजामा लेकेई के रहने वाले हैं.

अब चिंगलेनसाना सिंह ने मणिपुर की हिंसा को लेकर अपना दर्द बयां किया है. चिंगलेनसाना ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, ‘मैंने खबर सुनी कि हमारा घर जला दिया गया है और इसके बाद चुराचांदपुर में मैंने जो फुटबॉल टर्फ बनाई थी उसे जला दिया गया. यह दिल तोड़ने वाला था. मैंने युवा खिलाड़ियों को मंच मुहैया कराने का बड़ा सपना देखा था लेकिन यह छीन लिया गया. भाग्य से मेरा परिवार हिंसा से बच गया और उन्हें राहत केंद्र में रखा गया.’

हिंसा की खबरें सामने आने के बाद चिंगलेनसाना सिंह काफी चिंतित थे. चिंगलेनसाना ने अपनी फैमिली को तुरंत फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. चिंगलेनसाना को जल्द ही पता चल गया कि राज्य में तीन मई को शुरू हुई हिंसा में वह अपना घर खो चुके हैं. थोड़ी देर की कोशिश के बाद चिंगलेनसाना अंततः अपनी मां से संपर्क करने में कामयाब रहे. उनकी मां रो रही थीं और पीछे से गोलियों की आवाज भी आ रही थी. ऐसे में उन्होंने तुरंत परिवार से मिलने के लिए मणिपुर जाने का फैसला किया.

चिंगलेनसाना ने 2021 में किया डेब्यू
27 साल के चिंगलेनसाना ने भारतीय फुटबॉल टीम के लिए 11 मुकाबले खेले हैं. चिंगलेनसाना एक डिफेंडर हैं और वह सेंटर बैक पोजीशन पर खेलते हैं. चिंगलेनसा ने 25 मार्च 2021 को मालदीव के खिलाफ मुकाबले से अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. चिंगलेनसाना अब अपने परिवार के साथ रहते हुए काफी राहत महसूस कर रहे हैं. वह बेहद परेशान करने वाले अनुभव से उबरकर नए सिरे से शुरुआत करना चाहते हैं.Live TV

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...