15.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeभोपालधीरेंद्र शास्त्री के बागेश्वर धाम को लेकर भ्रम... एमपी की बजाय उत्तराखंड...

धीरेंद्र शास्त्री के बागेश्वर धाम को लेकर भ्रम… एमपी की बजाय उत्तराखंड पहुंच रहे लोग

Published on

बागेश्वर,

बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री से मिलने के लिए उनके भक्त मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम के बजाय उतराखंड के बागेश्वर जिले पहुंच रहे हैं. यहां पहुंचकर जब उनको पता चलता है कि वो गलत जगह पहुंच गए हैं तो बाबा बागनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर लौट रहे हैं. बागेश्वर कोतवाली पुलिस और बागनाथ मंदिर के पुजारी के पास हर दिन लोग फोन पर संपर्क करते हैं. कई भक्त हजारों किलोमीटर का सफर तय कर उत्तराखंड के बागेश्वर तक पहुंच रहे हैं.

बागेश्वर के कोतवाल ने बताया लोगों से क्या हो रही गलती
बागेश्वर के कोतवाल कैलाश नेगी बताते हैं कि गूगल पर सर्च करके लोग बागेश्वर पहुंच रहे हैं. साथ ही बागेश्वर कोतवाली का नबंर ढूंढकर फोन भी कर रहे हैं. कई बार भटककर बागेश्वर पहुंच रहे लोगों के ठहरने की व्यवस्था पुलिस को ही करनी पड़ती है.

बच्चों के गुम होने की शिकायतों से बागेश्वर पुलिस परेशान
इतना ही नहीं भक्तों का सामान खोने और बच्चों के गुम होने की शिकायतों से बागेश्वर पुलिस खासी परेशान है. बागनाथ मंदिर के पुजारी भी बताते हैं कि बागेश्वर धाम मध्य प्रदेश के धीरेंद्र शास्त्री से जुड़े फोन उनके पास आते हैं.

बताते चलें कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री अपनी कथा के साथ ही अपने दरबार को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. भारी संख्या में लोग अपनी मनोकामनाएं और दिक्कतें लेकर उनके दरबार में पहुंचते हैं. कई बार तो इतनी अधिक भीड़ पहुंच जाती है कि सुरक्षाकर्मियों को काबू करने में काफी दिक्कत पेश आती है.

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

पूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके दोस्त के अपहरण का मामला...

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में 19 अप्रैल को मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर...

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: भोपाल की चांदनी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में किया टॉप

भोपाल। संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाते हैं तो अभाव भी सफलता की...