15.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeभोपालभोपाल में नाले में मिली युवक की लाश, कपड़े से बंधे थे...

भोपाल में नाले में मिली युवक की लाश, कपड़े से बंधे थे दोनों पैर; हत्या की आशंका

Published on

भोपाल

भोपाल के बाग सेवनिया क्षेत्र में मीनाक्षी प्लेनेट सिटी के पीछे नाले में रविवार को युवक की लाश मिली है। लाश पूरी तरह सड़ चुकी है। मृतक के बाएं हाथ पर सूरज का निशान गुदा हुआ है। सीने पर सांप बना है। दीपाली नाम भी लिखा हुआ है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।

दोपहर करीब दो बजे सूचना मिली कि मीनाक्षी प्लेनेट के पीछे जाटखेड़ी की ओर जाने वाली सड़क से कुछ दूर नाले में युवक की लाश पड़ी है। लाश में कीड़े पड़ रहे थे। पुलिस की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के दोनों पैर कपड़े की रस्सी से बंधे थे। रस्सी गले में बांधी गई है, जिससे पैर ऊपर की तरफ हो गए थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या कर उसका शव यहां लाकर फेंक दिया गया है।

इंदौर से भोपाल जा रही ई-बस और तूफान की आमने-सामने टक्कर, आठ यात्री घायल
भोपाल-इंदौर हाईवे पर ई-बस और तूफान की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में तूफान में सवार आठ यात्री घायल हो गए। घायलों को आष्टा के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया। घटना रविवार शाम को आष्टा के पास हुई। जानकारी के अनुसार जावर थाना क्षेत्र में इंदौर से भोपाल जा रही इलेक्ट्रिक बस मंदसौर से भोपाल जा रहे तूफान वाहन से टकरा गई। हादसा डोडी रिसॉर्ट के पास हुआ।

राहुल गांधी का MP दौरा निरस्त, 8 अगस्त को शहडोल आने वाले थे
राहुल गांधी का मध्यप्रदेश दौरा निरस्त हो गया है। वे 8 अगस्त को शहडोल आने वाले थे। दौरा कैंसिल होने का कारण जरूरी काम बताया जा रहा है। इसके पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का 13 अगस्त को सागर का दौरा रद्द हुआ था।

भिंड में सरसों तेल से भरा टैंकर पलटा, लूटने की मची होड़
भिंड में रविवार सुबह सरसों तेल से भरा टैंकर पलट गया। घटना जिले के मिहोना में बालाजी मंदिर के पास की है। स्थानीय लोग तेल लूटने जमा हो गए। बंथरी और आसपास के गांव के लोग प्लास्टिक के डिब्बे, केन और बर्तन – बाल्टियां लेकर तेल भरने लगे। इस वजह से नेशनल हाईवे-552 पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को खदेड़ा।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

पूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके दोस्त के अपहरण का मामला...

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में 19 अप्रैल को मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर...

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: भोपाल की चांदनी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में किया टॉप

भोपाल। संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाते हैं तो अभाव भी सफलता की...