7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यशबनम हुई 'मीरा': निकाह के 5 साल बाद तलाक, कृष्ण भक्त मुस्लिम...

शबनम हुई ‘मीरा’: निकाह के 5 साल बाद तलाक, कृष्ण भक्त मुस्लिम महिला ने वृंदावन को बनाया अपना वास

Published on

मथुरा ,

कान्हा की जन्मस्थली मथुरा और लीला स्थली वृंदावन संपूर्ण देश-दुनिया में अध्यात्म भक्ति और प्रेम के रूप में अपना प्रमुख स्थान रखती है. इसीलिए इस नगरी में श्री कृष्ण के अनेकों भक्त मिलेंगे. इन भक्तों में तमाम अलग-अलग धर्म के भी होंगे. ऐसी ही एक मुस्लिम भक्त अपना घर-बार छोड़ कान्हा के प्रेम में आ गई है वृंदावन. छोड़ दिया घर बार…

शबनम उत्तर प्रदेश के ही मुरादाबाद स्थित जिगर कॉलोनी निवासी इकराम हुसैन की बेटी हैं. इकराम हुसैन बर्तन और पीतल की मूर्तियां बनाने का काम करते हैं. उनकी बेटी शबनम का शुरू से ही हिन्दू देवी-देवताओं के प्रति बेहद लगाव है. इसी के चलते का कान्हा का प्रेम उसे ब्रजभूमि खींच लाया. 4 माह पूर्व हाथ में लड्डू गोपाल लेकर वह वृंदावन धाम चली आई. यहां गोवर्धन परिक्रमा मार्ग स्थित गोपाल आश्रम में उसे ठिकाना मिल गया और अब शबनम भगवान की भक्ति में ही अपना जीवन लगाना चाहती हैं.

शादी भी हो चुकी है शबनम की
साल 2000 में शबनम का दिल्ली के शाहदरा निवासी एक शख्स से निकाह करा दिया गया था. लेकिन 5 साल बाद ही साल 2005 में शबनम का तलाक हो गया. उसके बाद वह अपने पिता इकराम के घर वापस लौट आई. शबनम अपने परिवार में चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर की है.

जीवन-यापन के लिए बनी बाउंसर
शबनम ने शौहर से तलाक के बाद अपने परिवार को छोड़ दिया और दिल्ली में रहने लगी थी. फिर उन्होंने कुछ दिन एक प्राइवेट कंपनी में काम किया. इसके बाद शबनम ने लेडी बाउंसर के रूप में भी कुछ माह कार्य किया था.

परिवार से तोड़ कृष्ण से जोड़ा नाता
भगवान कृष्ण की भक्त शबनम का कहना है कि उसने अपने परिवार से रिश्ता तोड़ दिया है. अब उसकी आपने माता-पिता या भाई-बहन से कोई बात नहीं होती है. शबनम ने अपने लड्डू गोपाल को साथ लेकर अपने आधार में भी नाम पर परिवर्तन कराने का प्रयास किया. लेकिन वह अभी तक नहीं हो सका है.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...