7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeभोपाल'नरोत्तम मिश्रा को दीपिका के कपड़ों में दिलचस्पी,' कन्हैया ने MP के...

‘नरोत्तम मिश्रा को दीपिका के कपड़ों में दिलचस्पी,’ कन्हैया ने MP के गृह मंत्री पर कसा तंज

Published on

इंदौर,

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने रविवार को मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर तंज कसा है. उन्होंने कहा- नरोत्तम मिश्रा को फिल्मों में दीपिका पादुकोण द्वारा पहने गए कपड़ों में ज्यादा दिलचस्पी है, जबकि राज्य में महिलाओं और आदिवासियों के खिलाफ सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहे हैं.

बताते चलें कि नरोत्तम मिश्रा ने शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘पठान’ के एक गाने में दीपिका पादुकोण के कपड़ों के भगवा रंग पर आपत्ति जताई थी. उन्होंने पूरे गाने को लेकर कहा था कि इससे लोगों की मानसिकता दूषित हो रही है. दीपिका ने जिस कलर की बिकिनी पहनी थी, उस पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. उन्होंने दीपिका के इस सीन को गाने से हटाने की भी मांग उठाई थी. मिश्रा ने कहा था- अगर मेकर्स ऐसा नहीं करते हैं तो प्रदेश में फिल्म की रिलीज पर भी रोक लगाई जा सकती है.

‘नरोत्तम मिश्रा को फिल्मों में ज्यादा रुचि’
रविवार को कांग्रेस के भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ के प्रभारी कन्हैया कुमार मध्य प्रदेश दौरे पर आए. यहां उन्होंने आदिवासी समुदाय के छात्रों और बेरोजगार युवाओं द्वारा आयोजित ‘आदिवासी युवा महापंचायत’ को संबोधित किया. कन्हैया कुमार ने कहा, मिश्रा (नरोत्तम) को फिल्मों में बहुत रुचि है. वे अक्सर देखते हैं कि दीपिका पादुकोण (फिल्मों में) कैसे कपड़े पहनती हैं? महिलाओं और आदिवासियों के खिलाफ सबसे ज्यादा अत्याचार मध्य प्रदेश में हो रहे हैं, इसलिए बेहतर होगा कि गृह मंत्री पहले अपना राज्य चलाएं.

350 का गैस सिलेंडर 1400 रुपए में क्यों?
कन्हैया ने शिवराज सिंह चौहान सरकार की प्रमुख ‘लाडली बहना’ योजना पर भी हमला किया. उन्होंने आरोप लगाया, बीजेपी नेता कह रहे हैं कि यह राशि बढ़ाई जाएगी. उन्हें यह राशि अपने पास रखनी चाहिए और हमें बताएं कि 350 रुपये का गैस सिलेंडर 1400 रुपये में क्यों बेचा जाता है.

लाडली बहना में दिया जाता है एक हजार का महीना
बताते चलें कि हाल ही में सीएम चौहान ने कहा था कि लाडली बहना योजना के तहत सहायता राशि जल्द ही बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रति माह कर दी जाएगी. इस योजना में कुछ मानदंडों को पूरा करने वाली महिलाओं को अभी प्रति माह 1,000 रुपये दिए जाते हैं.

तो फ्लैटों में रहने वाले लोग कौन हैं?
कन्हैया ने दावा किया कि आदिवासियों की मूल पहचान को बदलने के लिए उन्हें ‘वनवासी’ बताने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, अगर जंगलों में रहने वाले लोग वनवासी हैं तो क्या फ्लैटों में रहने वाले लोगों को फ्लैटवासी कहा जाना चाहिए.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

नगर निगम में फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त की जांच तेज, करोड़ों के भुगतान की परतें खुलेंगी

भोपाल भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपए के...