15.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeभोपालव्हाट्सएप पर भेजी जहर की पुड़िया, बॉयफ्रेंड ने कहा OK तो गर्लफ्रेंड...

व्हाट्सएप पर भेजी जहर की पुड़िया, बॉयफ्रेंड ने कहा OK तो गर्लफ्रेंड ने उठाया बड़ा कदम

Published on

ग्वालियर

एमपी के ग्वालियर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भितरवार अनुभाग के मोहनगढ़ गांव में एक प्रेमिका ने प्रेमी से झगड़े के बाद जहर खा लिया है। ग्वालियर में इलाज के दौरान प्रेमिका की मौत हो गई है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, भितरवार थाना क्षेत्र के मोहनगढ़ गांव की रहने वाली 22 वर्षीय विवाहित महिला पूनम ने दो दिन पूर्व जहर खा लिया था। मामले में बताया जा रहा है कि पहले युवती का विवाह देवरा गांव में हुआ था। बाद में जहां से वह पति से तलाक लेकर वापस आ गई थी। एक साल पहले ही उसकी दूसरी शादी उत्तर प्रदेश के समशाबाद में हुई। जहां से वह 10 दिन पहले ही गांव आई थी।

इस पूरे मामले में सबसे बड़ी बात यह सामने आ रही है कि महिला का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग लंबे समय से चल रहा था। गांव आने के बाद उसकी उससे बातचीत हुई। उसने जहर खाने की बात युवक के व्हाट्सएप पर वीडियो कॉलिंग करके कही। साथ ही उसने जहर की पुड़िया की तस्वीर युवक व्हाट्सएप पर भेजी। दूसरी ओर से जवाब आया कि ओके।

महिला ने खा लिया जहर
दूसरे ओके आने पर महिला ने तत्काल जहर खा लिया। परिवारजनों को महिला खाने की बात पता चली तो वे लोग उसे लेकर अस्पताल भागे। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है। परिजन पहले उसे लेकर भितरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे थे। इसके बाद ग्वालियर लाए थे।

युवक पर लगाया आरोप
महिला ने मौत से पहले बयान भी दिया है। उसने एक युवक पर परेशान करने का आरोप लगाया है। मामले में महिला की मौत के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। थाना प्रभारी रमाकांत उपाध्याय ने कहा कि युवती की जहरीला पदार्थ खाने के बाद ग्वालियर में मौत हुई है। मामले में मर्ग कायम किया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

पूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके दोस्त के अपहरण का मामला...

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में 19 अप्रैल को मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर...

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: भोपाल की चांदनी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में किया टॉप

भोपाल। संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाते हैं तो अभाव भी सफलता की...