16.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeभोपालMP: पत्नी और बेटी के लापता होने पर ससुर की हत्या, दामाद...

MP: पत्नी और बेटी के लापता होने पर ससुर की हत्या, दामाद ने ससुराल में खेला खूनी खेल

Published on

छतरपुर,

मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक दामाद ने ससुर की हत्या कर दी. उसको शक था कि उसकी पत्नी और बेटी के लापता होने में ससुर का हाथ है. इसके चलते उसने तीन दोस्तों के साथ मिलकर ससुर की जान ले ली. पुलिस ने आरोपी और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं. घटना छत्तरपुर के कीर्ति नगर कॉलोनी के सिटी थाना क्षेत्र में 28 जुलाई शाम करीब छह बजे हुई.

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि जगदीश गौतम की बेटी निशांकि गौतम ने 2018 में छत्तरपुर के सौरा रोड के रहने वाले मनीष विश्वकर्मा से प्रेम विवाह किया था. इसके बाद पिता ने बेटी से रिश्ता खत्म कर लिया था. 23 जून को निशांकि अपनी 3 साल की बेटी को लेकर कहीं चली गई थी.

दोनों के बीच जमकर बहस हुई
मनीष ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की. वो कई दिनों से पत्नी और बेटी को ढूंढ रहा था, मगर वो नहीं मिली. इसके बाद उसे शक हुआ कि ससुर ने दोनों को गायब कराया है. फिर मनीष शाम को छह बजे अपने तीन साथियों के साथ ससुर के घर पहुंचा. वहां दोनों (ससुर-दामाद) के बीच जमकर बहस हुई. इसके बाद गुस्से में आकर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर जगदीश की धारदार हथियार से हत्या कर दी.

दामाद और उसका एक साथी गिरफ्तार
इस मामले में एसपी अमित सांघी ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मुख्य आरोपी मनीष और उसके एक दोस्त सुनील गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, दो आरोपी अमन गुप्ता और वीरेंद्र अहिरवार की तलाश की जा रही है.

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

पूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके दोस्त के अपहरण का मामला...

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में 19 अप्रैल को मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर...

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: भोपाल की चांदनी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में किया टॉप

भोपाल। संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाते हैं तो अभाव भी सफलता की...