15.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeभोपालपन्ना में फिर मिला हीरा, 12वीं बार नोएडा की मीना सिंह की...

पन्ना में फिर मिला हीरा, 12वीं बार नोएडा की मीना सिंह की चमकी किस्मत

Published on

पन्ना,

मध्य प्रदेश में पन्ना जिले की रत्नगर्भा धरती कब किसकी किस्मत बदल दे, इसकी कल्पना करना भी मुश्किल होता है. इस धरती ने कई लोगों को रंक से राजा बनाया है. इसी कड़ी में नोएडा निवासी राणा प्रताप सिंह की पत्नी मीना सिंह के साथ देखने को मिला है. उन्हें एक बार फिर 8.01 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला है. इसकी अनुमानित कीमत 35 से 40 लाख रुपये बताई जा रही है.

इसके पहले भी इस दंपती को पन्ना की धरा से 11 बेशकीमती हीरे मिल चुके हैं. ये दंपती नोएडा में अपना कारोबार छोड़कर पन्ना में हीरा खदानों से हीरों के खनन कार्य में जुटा है. चार दिन पहले एक किसान को करीब सात कैरेट का हीरा मिला था, जिसे उसने अपने साथियों के साथ हीरा कार्यालय पहुंचकर जमा कराया था.

दोस्तों के कहने पर शुरू किया हीरा खदान का काम
जानकारी के अनुसार, यूपी के नोएडा निवासी राणा प्रताप सिंह ने अपने दोस्तों के कहने पर साल 2021 में पन्ना आकर हीरा खदान लगाने का काम शुरू किया था. इसके बाद उन्हें एक के बाद एक अब तक कुल 11 हीरे मिल चुके हैं.इस बार उन्हें 8.01 कैरेट का हीरा जरुआपुर गांव की उथली हीरा खदान से मिला है. यह खदान उन्होंने जरुआपुर गांव के निवासी किसान विमल सरकार के खेत में लगाई थी. इस खदान में खेत मालिक विमल सरकार 20% के पार्टनर हैं.

हीरे को जिला कार्यालय में जमा कराया गया
इसके अलावा संजय अधिकारी 5% के पार्टनर हैं. खदान खेत मालिक की देखरेख में तुआदार गौतम मिस्त्री के द्वारा संचालित की जा रही थी. इसमें मजदूरों से कार्य करवाकर उत्खनन किया था. करीब तीन माह की मेहनत के बाद यह हीरा मिला है. इसे हीरा कार्यालय में जमा करवा दिया गया है.तुआतार गौतम मिस्त्री का कहना है कि हमने हीरे को जिला कार्यालय में जमा कराया है. मीना देवी के नाम से पट्टा बना था. खेत मालिक हमारे साथ हैं. हम तुआदार हैं. जिनके नाम हीरा खदान का पट्टा है, वो नोएडा में हैं.

हीरे को नीलामी में खुली बोली के लिए रखा जाएगा
खनिज एवं हीरा अधिकारी रवि पटेल ने कहा कि जरुआपुर की उथली हीरा खदान से हीरा प्राप्त हुआ है. मीना देवी के नाम से पट्टा था. यह हीरा 8.1 कैरेट का हीरा है. इसकी कीमत बोली के बाद तय हो सकेगी. तुआदार को करीब 12 प्रतिशत रॉयल्टी काटकर शेष राशि दी जाएगी. हीरे को अगली नीलामी में खुली बोली के लिए रखा जाएगा.

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

पूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके दोस्त के अपहरण का मामला...

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में 19 अप्रैल को मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर...

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: भोपाल की चांदनी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में किया टॉप

भोपाल। संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाते हैं तो अभाव भी सफलता की...