10.1 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यफिर सुलगा मणिपुर, राजधानी इंफाल में लगी भीषण आग, कई घर जलकर...

फिर सुलगा मणिपुर, राजधानी इंफाल में लगी भीषण आग, कई घर जलकर खाक फिर सुलगा मणिपुर, राजधानी इंफाल में लगी भीषण आग, कई घर जलकर खाक

Published on

इंफाल,

मणिपुर में आरक्षण के मुद्दे को लेकर शुरू हुई जातीय हिंसा थमने का नहीं ले रही है. राज्य में तनाव के बीच राजधानी इंफाल में भीषण आग लग गई है. आग लगने का कारण अभी तक सामने नहीं आया है लेकिन स्थानीय लोगों ने कुकी समुदाय को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है. इंफाल में जो भीषण आग लगी है उसकी चपेट में कई घर आए हैं. जिस इलाके में यह आग लगी है वहां मैतेई समुदाय के ज्यादा लोग रहते हैं. बता दें कि जिस जगह आग की लपटें उठ रही हैं उससे कुछ किलोमीटर की दूरी पर सीएम आवास और मणिपुर के DGP का हेड क्वार्टर है. आग लगने के बाद एक महिला का कहना है कि उसके पति लापता हैं. आग लगने के बाद लोगों ने कई सिलेंडर के फटने की आवाज भी सुनी है.

राज्य में अब तक 150 से ज्यादा लोगों की मौत
बता दें कि मणिपुर में अब तक हुई हिंसा में 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. 3 से 5 मई के बीच 59 लोग, 27 से 29 मई के बीच 28 लोग और 13 जून को 9 लोगों की हत्या हुई. 16 जुलाई के बाद मणिपुर हिंसा में किसी की जान जाने की खबर नहीं है.

वहीं मणिपुर हिंसा मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में भी चल रही है. मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के वायरल वीडियो मामले में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य में करीब तीन महीने पहले शुरू हुई हिंसा भड़कने के बाद यह महिलाओं के खिलाफ एकमात्र उदाहरण नहीं है.

मणिपुर में जिन महिलाओं को नग्न घुमाया गया और उनके साथ यौन उत्पीड़न किया गया, उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार से जवाब मांगा है. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई के दौरान सभी FIR, जांच के लिए उठाए गए कदम, पुनर्वास के लिए क्या कदम उठाए गए आदि मुद्दों पर जवाब मांगा है. इन जवाबों के साथ सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को फिर इस मुद्दे पर सुनवाई करेगी.

361 राहत कैंप में रह रहे 57 हजार शरणार्थी
सरकारी सूत्रों का दावा है कि केंद्र सरकार मणिपुर में शांति बहाली के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही. सरकार की पहल पर अब तक मैतेई और कुकी समुदाय के बीच 6 दौर की बातचीत हो चुकी है.दोनों समुदायों के रिटायर सरकारी अफसरों को भी शांति बहाली के मिशन में लगाया गया है. 361 राहत कैंप इस वक्त ऑपरेशन में हैं, जिनमें दोनों समुदायों के 57 हजार शरणार्थी रखे गए हैं.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...