16.6 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यबिहार में रेड सिग्नल जंप कर 2 किमी दौड़ती रही ट्रेन, मचा...

बिहार में रेड सिग्नल जंप कर 2 किमी दौड़ती रही ट्रेन, मचा हड़कंप तो रोने लगे यात्री

Published on

कैमूर

बिहार में रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई जब एक ट्रेन सिग्नल जंप कर करीब दो किलोमीटर तक गलत ट्रैक पर दौड़ गई। मामला कैमूर जिले का है, जहां जम्मू तवी-सियालदह एक्सप्रेस रविवार सुबह गलत ट्रैक पर चली गई। कैमूर के भभुआ रोड स्टेशन के पास ये ट्रेन गलत पटरियों पर लगभग 2 किलोमीटर तक चली। जैसे ही मामला सामने आया रेलवे ने लोको पायलट और सहायक लोको पायलट पर कार्रवाई की। इस चूक के लिए उन्हें निलंबित कर दिया है।

कैमूर में टला बड़ा रेल हादसा
जिस तरह से लापरवाही के चलते पूरा घटनाक्रम सामने आया ये बड़े हादसे की वजह बन सकता था। इस घटना की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के डीडीयू मंडल के तहत सुबह करीब 7.07 बजे हुई। सूत्रों के अनुसार, जम्मू से सियालदह जाने वाली ट्रेन को भभुआ स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर रुकना था। बजाय इसके रेड सिग्नल के बावजूद ट्रेन गलत ट्रैक पर चली गई और लगभग 2 किमी तक पहुंच गई।

गलत ट्रैक पर ट्रेन तो रोने लगे यात्री
अधिकारियों ने बताया कि सौभाग्य से दूसरी पटरी पर किसी भी दिशा से कोई ट्रेन नहीं आ रही थी। उन्होंने कहा कि घबराए हुए यात्री इसकदर परेशान रहे कि उनमें से कुछ की आंखों से आंसू तक निकल आए। जैसे ही उन्हें एहसास हुआ कि ट्रेन गलत पटरियों पर चल रही तो वो मानो रोने लगे। सौभाग्य से, पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया और ट्रेन को रोक दिया।

रेलवे ने दिए जांच के आदेश
इधर जैसे ही सूचना मिली तो तुरंत डीडीयू मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई करते हुए ट्रेन के दोनों लोको पायलटों को ड्यूटी से हटा दिया। ट्रेन को चलाने के लिए एक नई टीम को प्रभार सौंपा गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद ट्रेन लगभग तीन घंटे के बाद आगे की यात्रा पर बढ़ी। फिलहाल रेलवे ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...