16.6 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यगोरक्षा दल का सदस्य, 2 लोगों को जिंदा जलाने का आरोपी... कौन...

गोरक्षा दल का सदस्य, 2 लोगों को जिंदा जलाने का आरोपी… कौन है मोनू मानेसर जिसका मेवात हिंसा में आया नाम?

Published on

नई दिल्ली,

हरियाणा के मेवात और नूंह इलाके में महज मोनू मानेसर के एक वीडियो और उसकी मौजूदगी की अफवाह के चलते दो समुदायों के बीच जबरदस्त बवाल हुआ. दोनों तरफ से जमकर पत्थर चले. कई गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई. नूंह हिंसा में दो होमगार्डस और तीन नागरिकों की मौत हो गई. 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए. सोहना में भी आगजनी हुई. हिंसा भड़कने का कारण भिवानी कांड का आरोपी मोनू मानेसर को बताया जा रहा है. उसके मेवात जाने की खबर ने माहौल को गर्मा दिया था. इलाके के लोगों ने मोनू के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी थी. अब हिंसा की ये सारी कहानी उसी मोनू मानेसर के इर्द गिर्द घूम रही है.

कौन है मोनू मानेसर?
मोनू मानेसर का पूरा नाम मोहित यादव है. वह मानेसर का रहने वाला है. यही वजह है कि वो अपने नाम में मानेसर लगाता है. उसके पिता की मौत हो चुकी है. उसका एक छोटा भाई और एक बहन है. मोनू मानेसर शादीशुदा है. उसके दो बच्चे भी हैं. वो पिछले 10-12 वर्षों से बजरंग दल से जुड़ा है. वह पिछले कुछ सालों से गो तस्करों से मुठभेड़ के मामलों में शामिल पाया गया. शातिर मोनू पर एक युवक को गोली मारने का भी आरोप लग चुका है. इस मामले में वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा है. मोनू काउ प्रोटेक्शन टास्क फोर्स का सदस्य भी बताया जाता है.

ऐसे चर्चाओं में आया था मोनू मानेसर
मोनू मानेसर का नाम उस वक्त सुर्खियों में आया था, जब उसने साल 2019 में कथित गोतस्करों का पीछा करते वक्त उन पर गोली चलाई थी. बाद में उसे साल 2015 में गाय संरक्षण कानून लागू होने के बाद हरियाणा सरकार ने जिला गाय संरक्षण टास्क फोर्स का सदस्य बनाया था. वो अक्सर सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करता है. अब वो एक आपराधिक किस्म का व्यक्ति है. उसके खिलाफ हरियाणा में ही कई मामले दर्ज थे. लेकिन राजनीतिक कारणों से वो मुकदमें वापस ले लिए गए.

दो लोगों को जिंदा जलाने का आरोप
इसी साल 16 फरवरी को हरियाणा के भिवानी में जलती बोलेरो जीप में दो कंकाल मिले थे. मृतकों की पहचान नासिर (25) और जुनैद (35) के तौर पर हुई थी. दोनों राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले थे. आरोप था कि बजरंग दल के कार्यतकर्ताओं ने पहले उन दोनों का भरतपुर से अपहरण किया था और फिर उनकी हत्या कर दी थी. दोनों के शव भरतपुर से करीब 200 किलोमीटर दूर भिवानी के लोहारू में मिले थे.

पहले अपहरण, फिर हत्या
जांच में पुलिस का कहना था कि मामला गौ तस्करी का है या नहीं. ये कहना अभी मुश्किल है. इसी दौरान पुलिस को पता चला था कि भरतपुर के भोपालगढ़ के घाटमी गांव के रहने वाले खालिद ने गोपालगढ़ थाने में बुधवार यानी 15 फरवरी को ही दो लोगों के अगवा होने की शिकायत दर्ज कराई थी. इस पूरे मामले की जांच आगे बढ़ी तो शातिर मोनू मानेसर का नाम सामने आया था.

मोनू मानेसर समेत पांच लोग थे नामजद
इस मामले में दर्ज कराई गई FIR के मुताबिक, वादी के दो चचेरे भाई जुनैद और नासिर हरियाणा के फिरोजपुर में किसी काम से गए थे. लेकिन किसी अनजान व्यक्ति ने उसे फोन करके बताया था कि एक बोलेरो कार में कुछ लोग मारपीट करते हुए दो लोगों को जंगल की ओर ले गए हैं. उसने आरोप लगाया कि मोनू मानेसर, अनिल, श्रीकांत, रिंकू सैनी और लोकेश सिंगला ने दोनों को अगवा किया था. बताया गया था कि सभी पांचों आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं और बजरंग दल से जुड़े हैं.

पुलिस के हाथ से निकल जाता है मोनू मानेसर
भिवानी कांड के आरोपी मोनू मानेसर को पकड़ने के लिए पुलिस कई बार छापेमारी कर चुकी है. लेकिन वो पुलिस के हाथ नहीं आता. राजस्थान पुलिस के मुताबिक, उनकी टीम कई बार मोनू मानेसर को गिरफ्तार करने के करीब पहुंची थी, लेकिन सूचना लीक हो गई और वह भागने में कामयाब रहा. भिवानी कांड का ये आरोपी खुलेआम घूम रहा है.

वीडियो और अफवाह
बताया जा रहा है कि मेवात में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भगवा यात्रा निकाल रहे थे. इसी यात्रा को लेकर मोनू मानेसर ने एक वीडियो जारी किया था. उसने ज्यादा से ज्यादा लोगों से इस यात्रा में आने की अपील की थी. हालांकि वीएचपी ने मोनू मानेसर को उस यात्रा में आने से मना कर दिया था. लेकिन इसके बावजूद इलाके में भिवानी हत्याकांड के आरोपी मोनू मानेसर के आने की अफवाह फैल गई थी.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...