16.6 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यट्रेन शूटआउट का आरोपी जवान जांच में नहीं कर रहा सहयोग, पूछताछ...

ट्रेन शूटआउट का आरोपी जवान जांच में नहीं कर रहा सहयोग, पूछताछ के दौरान लगाए नारे

Published on

मुंबई,

जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस ट्रेन में अपने सीनियर और तीन यात्रियों की गोली मारकर हत्या करने वाले आरपीएफ कांस्टेबल चेतन को सात दिन की राजकीय रेलवे पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया है, लेकिन वह पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है. आरोपी चेतन सिंह से पूछताछ कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वो जांच में सहयोग नहीं कर रहा है और फायरिंग से जुड़े सवाल पूछने पर वो इधर-उधर के जवाब देता है. इसके अलावा उसने पुलिस हिरासत में रहते हुए नारे भी लगाए.

आरोपी चेतन को मंगलवार को मुंबई की बोरीवली अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस ने आरोपी की 14 दिन की हिरासत की मांग की. हालांकि, अदालत ने पुलिस को आरोपी की 7 दिन की हिरासत दी. आरोपी के वकील ने आरोप लगाया कि घटना के 24 घंटे से ज्यादा समय तक उसे खाना नहीं दिया गया.

आरोपी के वकील ने क्या कहा?
आरोपी के वकील ने कहा, “मेरे मुवक्किल ने कुछ भी गलत नहीं किया है. उसने कहा कि उसने जो कुछ भी किया वह सर्विस गन के साथ किया और कुछ भी गलत नहीं था. उसे 24 घंटे से अधिक समय तक खाना नहीं दिया गया था, जिस पर अदालत ने पुलिस को चेतन को समय पर भोजन देने का निर्देश दिया है. इस बात की जांच की जा रही है कि क्या चेतन मानसिक रूप से अस्थिर था.”

कई लोगों के बयान दर्ज किए गए
पुलिस सूत्रों ने बताया कि ट्रेन में गोलीबारी की घटना के बारे में अब तक 15 से अधिक लोगों के बयान लिए गए हैं, जिनमें पुलिस अधिकारियों और ट्रेन में यात्रियों के बयान भी शामिल हैं.

ट्रेन में कब हुई थी फायरिंग की घटना?
आरपीएफ कांस्टेबल चेतन सिंह ने सोमवार को चलती जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस ट्रेन में महाराष्ट्र के पालघर स्टेशन के पास कथित तौर पर अपने सीनियर और तीन यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी. रेलवे पुलिस ने मृतक यात्रियों में से दो की पहचान पालघर के नालासोपारा निवासी अब्दुल कादरभाई मोहम्मद हुसैन भानपुरवाला (48) और बिहार के मधुबनी निवासी असगर अब्बास शेख (48) के रूप में की है, जबकि तीसरे पीड़ित की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घटना के बाद जब यात्रियों ने ट्रेन की चेन खींच दी तो मीरा रोड स्टेशन के पास गाड़ी रुकी. जिसके बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...