16.6 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यबिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब सुबह 9 से 4 तक बंद...

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब सुबह 9 से 4 तक बंद रहेंगे कोचिंग सेंटर्स, जानें वजह

Published on

पटना,

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग मनमानी तरीके से चल रहे कोचिंग संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी में जुट गया है. बिहार शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव केके पाठक ने सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं की लगातार कम हो रही अटेंडेंस को लेकर कई जरूरी फैसले लिए हैं, जिनमें राज्य के कोचिंग सेंटर की टाइमिंग भी शामिल है.

दरअसल, बिहार में अधिकतर कोचिंग संस्थान सुबह 9 बजे से शुरू हो जाता है जिसके कारण कई छात्र और छात्राएं स्कूल ना जाकर कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई करने के लिए पहुंचते हैं. इससे सरकारी स्कूलों में छात्रों की अटेंडेंस काफी कम हो रही है. खासकर कक्षा 9वीं से 12वीं क्लास के छात्र-छात्राओं की अटेंडेंस कम हो रही है. इसे देखते हुए केके पाठक ने सभी जिला अधिकारियों को पत्र लिखकर आदेश दिया है कि उनके जिले में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच किसी भी कोचिंग संस्थानों का संचालन नहीं किया जाए ताकि छात्र स्कूल जा सके.

सभी जिलाधिकारियों को लिखे पत्र में केके पाठक ने यह भी मुद्दा उठाया है की कोचिंग संस्थानों में ज्यादातर सरकारी शिक्षक भी जाकर पढ़ते हैं और कुछ कोचिंग संस्थानों के संचालन में उनकी प्रत्यक्ष या परोक्ष भूमिका भी होती है. उन्होंने सभी जिलाधिकारियों आदेश दिया है कि वह बिहार कोचिंग इंस्टीट्यूट कानून 2020 का सख्ती से पालन करें. छात्र और छात्राएं स्कूल में 75% अटेंडेंस दर्ज कर सकें वरना उन्हें बिहार बोर्ड की परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा जैसा कि पहले से ही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का नियम है.

बता दें कि बिहार में शिक्षा विभाग की कमान संभालने के बाद केके पाठक ताबड़तोड़ कड़े फैसले ले रहे हैं जिसमें 1 जुलाई से सभी सरकारी शिक्षकों को स्कूल पहुंचकर ऑनलाइन अटेंडेंस बनाना अनिवार्य कर दिया गया है. साथ ही वे लगातार बिहार में कई स्कूलों का औचक निरीक्षण भी कर रहे हैं और सभी जिला अधिकारियों को निर्देश जारी किया है कि वह सप्ताह में एक या दो दिन स्कूलों का औचक निरीक्षण करें.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...