18.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeभोपालकूनो से फिर आई दिल तोड़ने वाली खबर, अब मादा चीता ने...

कूनो से फिर आई दिल तोड़ने वाली खबर, अब मादा चीता ने तोड़ा दम, अब तक 9 की मौत

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत हो गई है. अब तक कुल 9 चीतों की मौत हो चुकी है. इनमें छह चीता और कूनो में जन्मे तीन शावक शामिल हैं. आज जिस चीते की मौत हुई, वह मार्च के बाद से मरने वाला छठा वयस्क चीता है. मध्य प्रदेश वन विभाग ने इस बारे में बुधवार के एक बयान जारी कर जानकारी दी.

मध्य प्रदेश वन विभाग ने कहा है कि आज सुबह मादा चीतों में से एक धात्री (तिब्लिसी) मृत पाई गई. मौत का कारण जानने के पोस्टमार्टम किया जा रहा है. 14 चीते जिनमें सात नर, छह मादा और एक मादा शावक को कूनो के बाड़े में रखा गया है. एक मादा चीता खुले में है, जिसकी एक टीम निगरानी कर रही है. वन विभाग ने बयान में कहा है कि उसे स्वास्थ्य जांच के लिए वापस लाने के प्रयास जारी हैं.

बता दें कि श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में 26 जून को ‘सूरज’ चीता को देर शाम बड़े बाड़े से खुले जंगल में आजाद कर दिया गया था. सूरज 10वां चीता था, जो कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल में छोड़ा गया था. वहीं, साउथ अफ्रीका से लाए गए और बाड़े नंबर 6 में रखे गए नर चीता ‘तेजस’ की मौत भी मौत 11 जुलाई को हो गई थी.

यह चीता कूनो पार्क प्रबंधन की मॉनिटरिंग के दौरान घायल अवस्था में मिला था. तेजस की गर्दन के ऊपरी हिस्से में चोट के निशान देखे गए थे. कूनो नेशनल पार्क में अब तक 6 चीतों और 3 शावकों की मौत हो चुकी है.

 

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

नगर निगम में फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त की जांच तेज, करोड़ों के भुगतान की परतें खुलेंगी

भोपाल भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपए के...