16.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeभोपालग्वालियर: चाय बनाने में हुई देरी तो पति ने गला दबाकर कर...

ग्वालियर: चाय बनाने में हुई देरी तो पति ने गला दबाकर कर दी पत्नी की हत्या

Published on

ग्वालियर ,

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक शख्स ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच चाय बनाने को लेकर विवाद हुआ. पत्नी ने चाय बनाने में थोड़ी देरी कर दी. इस पर गुस्साए पति ने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला के गले पर उंगलियों और शरीर पर चोट के निशान से साफ हो गया था कि यह हत्या का मामला है. आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और उससे सख्ती से पूछताछ की गई. यह घटना शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के थाटीपुर गांव में हुई. 22 साल की साधना रजक को उसके पति ने मोहित रजक ने गला दबाकर हत्या कर दी. पत्नी ने चाय बनाने में देरी कर दी थी. जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ.

चाय को लेकर हुआ था विवाद
बताया जा रहा है कि मोहित ने पहले पत्नी को जमकर पीटा. फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. शुरुआत में ससुराल वालों ने साधना की मौत को संदिग्ध बताया. लेकिन पुलिस ने जब सख्ती से मोहित से पूछताछ की तो उसने गला दबाने की बात कबूल कर ली. परिजनों ने पुलिस को बताया कि दोनों की शादी साल 2021 में हुई थी. शुरुआत में तो सब ठीक-ठाक रहा. बाद में छोटी-छोटी बातों पर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा.

पुलिस ने आरोपी पति को किया अरेस्ट
पुलिस का कहना है कि आरोपी कई कहानियां सुना रहा है. लेकिन उसने गला दबाने की बात को स्वीकार कर लिया है. उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है.

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

पूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके दोस्त के अपहरण का मामला...

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में 19 अप्रैल को मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर...

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: भोपाल की चांदनी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में किया टॉप

भोपाल। संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाते हैं तो अभाव भी सफलता की...